मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई को आगे बढ़ाया

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया और उनके बताए आदर्शों को याद किया।

संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, भारत रत्न एवं प्रखर स्वतंत्रता सेनानी JP की विचारधारा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई को आगे बढ़ाया। संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, भारत रत्न एवं प्रखर स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विचारधारा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। लोकतांत्रिक चेतना, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण के जिन मूल्यों के लिए उन्होंने संघर्ष किया, वे आज भी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्रांति केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनभागीदारी की एक सशक्त विचारधारा है, जिसने देश की राजनीति और समाज को नई दिशा प्रदान की।

CM JP 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- JP ने अपने त्याग, संघर्ष, सत्यनिष्ठा और लोकतंत्र के प्रति अटूट समर्पण से करोड़ों देशवासियों को प्रेरित किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपने त्याग, संघर्ष, सत्यनिष्ठा और लोकतंत्र के प्रति अटूट समर्पण से करोड़ों देशवासियों को प्रेरित किया। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और जनसशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करने का अद्वितीय उदाहरण है। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान एवं बिहार गीत का गायन किया गया और सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन एवं आरती पूजन की गई।

CM JP 1 22Scope News

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, विधायक अरुण मांझी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, जेपी सेनानीगण सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

CM JP 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण व नई संपर्क परियोजनाओं को दें प्राथमिकता

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...