Ranchi News: बुधवार शाम राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में मौलाना आज़ाद कॉलोनी के बाहर, पप्पू होटल के पास एक युवक को गोली मार दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक की पहचान शमशेर के तौर पर हुई है।
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया
गोली लगने से शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उन्हें बेहतर इलाज के लिए RIMS रेफर कर दिया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
अंजुमन इस्लामिया महापंचायत अध्यक्ष का बेटा है घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल शमशेर ‘अंजुमन-ए-इस्लामिया नूरिया महापंचायत’ के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम के बेटे हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य और समर्थक अस्पताल पहुंचे।
आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। अभी यह साफ़ नहीं है कि गोली किसने चलाई या इसके पीछे क्या वजह थी। नामकुम थाने की पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की जाँच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घटना को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में घबराहट का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफ़वाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें।
यह भी पढ़ें: विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों में अब UPI से करें सीधे भुगतान
Highlights







