क्या फिर गिरेगा विक्रमशिला सेतु! एक और स्पैन का बढ़ा गैप, लगायी जी रही है लोहे की पट्टी

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के निर्माण के बाद एक और जगह बड़ा खतरा मंडराने लगा है। बिजली खंभा संख्या-121 और 122 के बीच एक्सपेंशन जॉइंट में फिर से गैप बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर पुल निर्माण निगम के अधिकारी अब एक बार फिर से एक्सपेशन जॉइंट के ऊपर चदरा देकर उसे ढकने का काम कर रहे हैं। जिससे लोगों को गैप नजर नहीं आए। इसी तरह का गैप-7 और 8 नंबर पिलर के बीच पुल ध्वस्त होने के पहले नजर आया था। समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और पुल का एक हिस्सा गंगा में समा गया।

Health Department Add 7 22Scope News

एक बार फिर से एक्सपेंशन जॉइंट में हो रही गैप को ढकने का काम किया जा रहा है

आपको बता दें कि वहीं एक बार फिर से एक्सपेंशन जॉइंट में हो रही गैप को ढकने का काम किया जा रहा है। अधिकारी का कहना है कि इससे कोई दिक्कत नहीं है। यहां पर रबर कवर लगाने का काम किया जाएगा। लेकिन जब लोहे के चदरें से इसे ढाका जा रहा है तो समझा जा सकता है कि रबर कहां पर लगाया जाएगा। कहीं ना कहीं एक बार फिर से विभाग लापरवाही बरत रहा है।

Pool Gap 1 22Scope News

पुल निर्माण के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शशि भूषण सिंह ने इसकी जानकारी दी

पुल ध्वस्त होने के पहले भी अधिकारियों के द्वारा इसी तरह का बयान दिया गया था और कहा गया था कि पुल मजबूत है कोई दिक्कत नहीं है। अब देखने वाली बात है कि इसको लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है। पुल के ध्वस्त हिस्से और तीन जगह और खराब हुए हिस्से पर बेली ब्रिज का निर्माण तो जरूर कराया गया है। सवाल उठाते हैं कि क्या पांच वे जगह भी बेली ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। पुल निर्माण के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शशि भूषण सिंह ने इसकी जानकारी दी।

Pool Gap 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विक्रमशिला सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन चालू रहेगा

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...