Advertisment

मोतिहारी प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ की कार्रवाई, छापेमारी में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

मोतिहारी : खबर प्रकाशित होने के बाद मोतिहारी प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। खनन विभाग ने छापेमारी कर एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। यह कार्रवाई खनन पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान बालू माफिया मौके से फरार होने में सफल रहे। बुधवार को अवैध बालू खनन के इस खेल का खुलासा किया था।

Health Department Add 7 22Scope News

मोतिहारी में बालू माफिया और कुछ अधिकारियों के कथित गठजोड़ से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है – रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया था कि मोतिहारी में बालू माफिया और कुछ अधिकारियों के कथित गठजोड़ से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अब रात के बजाय दिनदहाड़े सफेद बालू का अवैध खनन किया जा रहा था। माफियाओं को पुलिस या विभागीय कार्रवाई का कोई डर नहीं था। यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से गुजरने वाली तियर नदी का है, जहाँ लंबे समय से अवैध खनन जारी है।

Motihari Sand 1 1 22Scope News

प्रशासन द्वारा समय-समय पर की जाने वाली कार्रवाई केवल खानापूर्ति होती है – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन द्वारा समय-समय पर की जाने वाली कार्रवाई केवल खानापूर्ति होती है, जिससे इस अवैध धंधे पर स्थायी रोक नहीं लग पाती। खनन विभाग की यह ताजा कार्रवाई भी मीडिया में खबर आने के बाद शुरू हुई है। आमतौर पर देखा गया है कि ऐसी खबरें प्रकाशित होने के बाद अधिकारी एक-दो वाहनों को जब्त कर लेते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद अवैध खनन फिर से शुरू हो जाता है।

Motihari Sand 3 22Scope News

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या इस बार प्रशासन ठोस और निरंतर कार्रवाई करेगा

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या इस बार प्रशासन ठोस और निरंतर कार्रवाई करेगा, या पहले की तरह कुछ दिनों की सख्ती के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। स्थानीय लोगों की नजर अब प्रशासनिक कदमों पर टिकी है, और वे उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी, जिससे इस अवैध कारोबार पर लगाम लग सके।

Motihari Sand 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बालू माफियाओं ने किया खनन पदाधिकारियों पर हमला, एक पुलिस जवान घायल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...