प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा को मारी गोली, हालत गंभीर

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र के बुधनगरा गांव में प्रेम विवाह से नाराज युवक ने अपने जीजा को गोली मार दी। घायल की पहचान बुधनगरा निवासी शिवकुमार चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव की ही सुनीता कुमारी से प्रेम विवाह किया था – घायल मिथिलेश कुमार

घायल मिथिलेश कुमार ने बताया कि उसने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव की ही सुनीता कुमारी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही लड़की पक्ष इस रिश्ते का विरोध कर रहा था और उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं। सोमवार की शाम करीब नौ बजे वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान ईंट भट्ठा के समीप घात लगाए बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Sitamarhi Goli 2 22Scope News

प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है – SP अमित रंजन

आपको बता दें कि घायल अवस्था में मिथिलेश किसी तरह अपनी जान बचाकर ईंट भट्ठा परिसर में पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। लड़की के भाई पर गोली मारने का आरोप है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Sitamarhi Goli 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड : पुलिस ने किया खुलासा, 33 लाख के आभूषण व हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

अमित कुमार की रिपोर्ट

नित्यानंद राय ने कहा- मोदी सरकार के 12 साल, गरीब कल्याण,...

गयाजी : गयाजी स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल...

Jharkhand Rajya Sabha Election: हेमंत सोरेन को विधायकों पर भरोसा, रिसॉर्ट...

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रही वोटिंग के बीच, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने विधानसभा परिसर में मीडिया से...

मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पैक्स चुनाव के जश्न के बीच...

बेतिया : खबर बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मझौलिया प्रखंड परिसर के ठीक...