दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! प्रेम विवाह के 2 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी। मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन में लिपटी मिली। परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है, जहां नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान बाजितपुर गांव निवासी श्रवण कुमार की पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है

मृतका की पहचान बाजितपुर गांव निवासी श्रवण कुमार की 22 वर्षीय पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूपा और श्रवण ने इसी वर्ष मार्च महीने में प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग शुरू कर दी गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी करने के लिए उन्होंने अपनी तीन कट्ठा जमीन तक बेच दी और ससुराल वालों को पैसे दिए। इसके बावजूद रूपा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

Jehanabad Hatya 1 2 22Scope News

श्रवण कुमार ने फोन कर बताया कि रूपा की तबीयत अचानक खराब हो गई है – परिजन

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह श्रवण कुमार ने फोन कर बताया कि रूपा की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो रूपा देवी मृत अवस्था में मिलीं। परिजनों का कहना है कि रूपा के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। हमारी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जमीन बेचकर पैसे दिए, फिर भी उसे नहीं छोड़ा गया। उसके गले पर निशान था, उसकी हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही आरोपी पति वहां से फरार हो गया।

Jehanabad Hatya 2 1 22Scope News

महिला को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी – सदर अस्पताल के डॉक्टर

वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर के अनुसार, महिला के गले पर सुसाइडल टाइप का निशान पाया गया है। महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। गले पर निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रेम विवाह के कुछ ही महीनों बाद रूपा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दहेज की आग में कब तक बेटियों की जिंदगी जलती रहेगी? अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।

Jehanabad Hatya 3 22Scope News

यह भी पढ़े : दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता दुल्हन, हाथ की मेहंदी भी नहीं छुटी, ससुराल वालों ने गला दबाकर किया हत्या

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...