झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा। बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट पर प्रणव झा और परिमल नथवाणी के बीच मुकाबला रोचक है।
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। गुरुवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। विधानसभा के कुल 81 विधायक मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। मतदान के लिए झारखंड विधानसभा के कमरा संख्या 042 (न्यायाधिकरण हॉल) को मतदान केंद्र बनाया गया है।
राजनीतिक समीकरणों के आधार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि दूसरी सीट को लेकर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: प्रणव झा और परिमल नथवाणी के बीच सीधी टक्कर
दूसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी आमने-सामने हैं।
इस सीट पर क्रॉस वोटिंग और गठबंधन की एकजुटता सबसे बड़ा मुद्दा बनी हुई है। कांग्रेस के लिए महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के वोट एकजुट रखना चुनौती माना जा रहा है।
Key Highlights:
झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए आज सुबह 9 बजे से मतदान।
विधानसभा के 81 विधायक करेंगे वोटिंग।
झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम की जीत लगभग तय।
दूसरी सीट पर कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय परिमल नथवाणी के बीच मुकाबला।
इंडिया और एनडीए गठबंधन ने विधायकों की एकजुटता पर लगाया जोर।
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने होटल में की रणनीतिक बैठक
मतदान से पहले एनडीए ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए राजधानी रांची के Radisson Blu Hotel Ranchi में ठहराया। दिनभर बैठकों और मॉक ड्रिल के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
सूत्रों के अनुसार, सभी एनडीए विधायक एक साथ बस से विधानसभा पहुंचकर मतदान करेंगे। गठबंधन की ओर से किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग की संभावना को रोकने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: इंडिया गठबंधन की डिनर डिप्लोमेसी
वहीं इंडिया गठबंधन ने भी अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए राजनीतिक और सामाजिक बैठकों का दौर जारी रखा। कांग्रेस विधायक बीएनआर में एकत्र हुए, जहां राजद के केंद्रीय नेता भोला यादव भी पहुंचे।
राजद के चारों विधायक, माले विधायक अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो भी बैठक में शामिल हुए। सभी नेताओं और विधायकों ने साथ भोजन किया और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
कांग्रेस ने अपने विधायकों के लिए बीएनआर में कमरे बुक कराए हैं और उन्हें मतदान तक वहीं रहने का निर्देश दिया गया है। गुरुवार सुबह सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचकर मतदान करेंगे।
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: परिणामों पर टिकी राजनीतिक नजरें
राज्यसभा चुनाव के नतीजे झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और गठबंधन की मजबूती का संकेत देंगे। खासकर दूसरी सीट पर होने वाला मुकाबला राजनीतिक दलों की रणनीति और विधायकों की एकजुटता की परीक्षा माना जा रहा है।
Highlights


















