कटिहार : बिहार सरकार के लाख कोशिश के बावजूद राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला जारी है। मामला कटिहार के आजमनगर प्रखंड के पिंडाल पंचायत से जुड़ा हुआ है। जहां राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार ठाकुर एक व्यक्ति से मोटेशन के नाम पर किस तरह से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित के माने तो उनसे मोटेशश के नाम पर कई बार दोहन किया गया है। इसलिए मजबूरी में वह बकरी बेचकर मोटेशन के नाम पर दोहन की तीसरा किस्त देते हुए वीडियो बना लिया है।
इस तरह के मामले में सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को जमीनी स्तर पर भी इंप्लीमेंट करने की कोशिश किया जा रहा है – DM आशुतोष द्विवेदी
आपको बता दें कि इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के मामले में सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को जमीनी स्तर पर भी इंप्लीमेंट करने की कोशिश किया जा रहा है। फिलहाल यह जो मामला सामने आए हैं इस पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि एक तरफ बिहार सरकार भ्रष्टाचार नियंत्रण को लेकर प्रयासरत है। वहीं सरकारी अधिकारी ही अपने इस तरह के करतूत से सरकार की इस मुहिम की बंटाधार कर रहे हैं।


यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी, रंगे हाथ पकड़े गए RTPS काउंटर के क्लर्क
रतन कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















