LIC IPO: आज खुलेगा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, जानिये कितना है शेयर का प्राइस बैंड

LIC IPO: आज खुलेगा देश का सबसे बड़ा आईपीओ- देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी

एलआईसी (LIC) का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ (LIC IPO) आज खुलेगा और 9 मई को बंद होगा.

एलआईसी आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

कंपनी के शेयर आईपीओ के बंद होने के एक सप्ताह बाद 17 मई को शेयर बाजारों में लिस्ट होंगे.

एलआईसी के आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है.

कंपनी ने 902-949 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड किया है तय

आईपीओ के तहत 15,81,249 शेयर कर्मचारियों के लिए और 2,21,37,492 शेयर

पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित हैं. पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए

9.88 करोड़ से अधिक शेयर और गैर-संस्थागत खरीदारों के लिए 2.96 करोड़ से अधिक शेयर आरक्षित हैं.

खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 45 रुपये की छूट मिलेगी,

जबकि एलआईसी के पॉलिसीधारक 60 रुपये प्रति शेयर की छूट पा सकेंगे.

22 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे जाएंगे

आईपीओ के तहत सरकार कंपनी में अपने 22,13,74,920 शेयरों की बिक्री कर रही है. यह आईपीओ बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है और इसके जरिए सरकार 22.13 करोड़ शेयर बेचकर एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. LIC के IPO के जरिये सरकार आज से अपनी साढ़े तीन परसेंट हिस्सेदारी बेचेगी.

एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को भेजा SMS

आईपीओ के ठीक पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को अपने पॉलिसीधारकों को एसएमएस और अन्य माध्यमों से शेयर बिक्री के बारे में जानकारी दी. एलआईसी ने निर्गम के लिए शेयर का मूल्य दायरा 902-949 रुपये तय किया है. इसमें मौजूदा पॉलिसीधारकों और एलआईसी के कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर आरक्षित रखे गए हैं. एलआईसी का आईपीओ खुदरा और संस्थागत निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगा और नौ मई को बंद होगा.

निवेशकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट

खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को 45 रुपये प्रति शेयर और पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जाएगी. एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को उनके मोबाइल फोन पर भेजे गए संदेश में आईपीओ से जुड़ी जानकारी दी है. एलआईसी प्रिंट और टीवी माध्यमों के जरिये इस आईपीओ के बारे में कई महीनों से सूचनाएं प्रसारित करती रही है.

एलआईसी ने बताया कि आईपीओ को सोमवार को एंकर निवेशकों से 5,620 करोड़ रुपये का पूर्ण अभिदान मिला. एलआईसी ने एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं जिनमें घरेलू कंपनियों की बहुतायत है. एंकर निवेशकों के लिए 949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर पर 5.92 करोड़ शेयर आरक्षित रखे गए थे.

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...