मुख्यमंत्री के समक्ष होटल अजातशत्रु विहार राजगीर के संचालन हेतु ITC समूह के बीच MoU पर हुआ हस्ताक्षर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (BSTDC) के राजगीर अवस्थित होटल अजातशत्रु के संचालन हेतु लीजधारी एवं Welcomhotel (ITC समूह) के बीच एकरारनामा किया गया। यह समझौता बिहार में विश्वस्तरीय पर्यटन अवसंरचना के विकास और पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता की आतिथ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर ‘ITC समूह’ के प्रबंध निदेशक अनिल चड्डा एवं कलशी बिल्डकॉन के निदेशक सुमीत सिंह कलशी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर कर आदान-प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार सरकार राज्य में पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राजगीर, नालंदा, बोधगया तथा अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर बेहतर पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया गया है। प्रतिष्ठित आतिथ्य समूहों की सहभागिता से बिहार का पर्यटन क्षेत्र नई पहचान प्राप्त करेगा व देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि होटल अजातशत्रु का Welcomhotel (ITC समूह) के रूप में संचालन राजगीर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा।

CM ITC Group 1 22Scope News

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान होटल अजातशत्रु विहार राजगीर के संचालन हेतु WelcomHotel (ITC समूह) के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि राजगीर स्थित होटल अजातशत्रु का संचालन Welcomhotel by ITC ब्रांड के अंतर्गत किया जाएगा। लगभग 2.67 एकड़ क्षेत्र में फैले इस होटल परिसर में 104 आधुनिक कमरे, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल सहित अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आतिथ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस परियोजना को एक मार्च 2027 तक पूर्ण कर परिचालन प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

CM ITC Group 2 22Scope News

CM सम्राट के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सह पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, आईटीसी समूह के प्रबंध निदेशक अनिल चड्डा एवं कलशी बिल्डकॉन के निदेशक सुमित सिंह कल्शी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM ITC Group 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हो रहा है भारतीय रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...

Palamu DC Birthday Celebration: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ...

Palamu DC Birthday Celebration: पलामू के ज़िला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने जन्मदिन का जश्न सिर्फ़ निजी तौर पर मनाने के बजाय,...

भागलपुर बम ब्लास्ट केस : अदालत का फैसला, 2 दोषियों को...

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित काजवलीचक बम ब्लास्ट मामले में करीब चार साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। व्यवहार न्यायालय ने...