पटना में 5 स्टार होटल के लिए इकरारनामा, पर्यटन विभाग के साथ ITC के बीच करार

पटना : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पटना स्थित दारोगा राय पथ सिख हेरिटेज भवन के सभाकक्ष में आज यानी सोमवार को पर्यटन विभाग के मंत्री राजू कुमार सिंह की उपस्थिति में होटल पाटलिपुत्र अशोक की भूमि पर पांच सितारा होटल निर्माण हेतु चयनित निविदादाता, आईटीसी होटल लिमिटेड एवं बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के मध्य एकरारनामा संपन्न हुआ।

Goal 7 22Scope News

ITC होटल एवं BSTDC के मध्य समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया संपन्न हुई

इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि राजधानी पटना में पर्यटकों के गुणवत्तापूर्ण आवासन हेतु राज्य सरकार द्वारा जन निजी भागीदारी के तहत कुल तीन फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाना है। सबसे पहले होटल पाटलिपुत्र अशोक की भूमि पर पांच सितारा होटल निर्माण का निर्माण प्रतिष्ठित आइटीसी होटल समूह द्वारा आगामी चार वर्षों में किया जाएगा। जिसके लिए आज आईटीसी होटल एवं बीएसटीडीसी के मध्य समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया संपन्न हुई है। यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।

चयनित निविदादाता के साथ BSTDC का करार संपन्न किया गया – पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह

पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम के आरंभ में बताया कि होटल पाटलिपुत्र अशोक की भूमि पर पांच सितारा होटल निर्माण हेतु चयनित निविदादाता मेसर्स कुमार इंफ्राट्रेड एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, पटना को इसके पूर्व लेटर ऑफ अवार्ड जारी किया गया था। इसके उपरांत एजेंसी ने होटल पाटलिपुत्र अशोक पटना की 1.5 एकड़ भूमि पर न्यूनतम 140 कमरों वाले टॉप लग्जरी फाइव स्टार होटल संचालित करने के लिए आईटीसी का चयन किया। इस हेतु चयनित निविदादाता के साथ आज बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम का करार संपन्न किया गया है।

बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में 5 स्टार होटल निर्माण हेतु निविदा की प्रक्रिया अंतिम चरण में है

उन्होंने बताया कि गांधी मैदान स्थित बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में फाइव स्टार होटल निर्माण हेतु निविदा की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं वीरचंद पटेल पथ स्थित सुल्तान पैलेस की भूमि पर फाइव स्टार होटल निर्माण हेतु उसके हेरिटेज भवन को देखते हुए सचिन कला संस्कृति एवं युवा विभाग की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है उनकी रिपोर्ट के उपरांत वहां फाइव स्टार होटल निर्माण हेतु कंपनियों के चयन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सिंह ने बताया कि राजगीर में दो और वैशाली में एक फाइव स्टार होटल के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है इसके साथ ही वाल्मीकि नगर में भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित गेस्ट हाउस में फाइव स्टार होटल के निर्माण की अर्हता रखने वाली कंपनी को ही निविदा प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

Bihar Gover 1 22Scope News

आज से ही बोधगया में आईटीसी होटल ने होटल संचालक का कार्य शुरू किया है – मनीष कुमार

इस अवसर पर कुमार इंफ्राट्रेड के निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि आज से ही बोधगया में आईटीसी होटल ने होटल संचालक का कार्य शुरू किया है और आज ही पटना में आईटीसी के साथ समझौता किया जा रहा है। वही आईटीसी समूह के एचडी अनिल चड्ढा ने कहा कि तय समय सीमा चार वर्षों के अंदर इस फाइव स्टार होटल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, पर्यटन निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक चंदन चौहान सहित सभी विभागीय पदाधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधारभूत संरचना विकास सामर्थ्यकारी (इनेबलिंग) संशोधन अधिनियम 2023 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा

होटल का निर्माण भारत पर्यटन विकास निगम नई दिल्ली द्वारा होटल पाटलिपुत्र अशोक का हस्तांतरण पर्यटन विभाग/बिहार स्टेट टूरिज्म डेवपलमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को किए जाने के पश्चात राजधानी पटना में पर्यटकों को आधुनिक सुविधायुक्त आवासन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निमित्त होटल पाटलिपुत्र अशोक के भूखंड पर फाइव स्टार होटल निर्माण आधारभूत संरचना विकास सामर्थ्यकारी (इनेबलिंग) संशोधन अधिनियम 2023 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार किए जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया। तदुपरांत चयनित Transaction Advisor द्वारा तैयार किए गए RFP एवं Concession Agreement के अनुसार, एजेंसी के चयन हेतु विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित किया गया। प्रकाशित विज्ञापन में निर्धारित तिथि व समय पर कुल पांच निविदादाता द्वारा निविदा समर्पित की गई। समर्पित निविदा के तकनिकी मूल्यांकन के पश्चात् चार निविदादाता तकनिकी रूप से सफल हुए। तकनिकी रूप से सफल निविदादाता का वित्तीय बिड खोला गया। जिसमें निविदादाता ‘Kumar Infratrade Enterprises Pvt. Ltd.’ द्वारा Yearly License Premium (YLP) 7,57,00,000+GST समर्पित किया गया जो अधिकतम है। अधिकतम दर समर्पित करने वाले निविदादाता को (LOA) निर्गत किए जाने के संबंध में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्राप्त किए जाने के उपरांत LOA निर्गत किया गया। निविदा शर्तों के अनुसार निविदादाता को होटल पाटलिपुत्र अशोक की भूमि 1.5 एकड़ का MVR की राशि 28.5 करोड़ रुपए LOA निर्गत की तिथि से 11 वर्षों में Interest की राशि सहित जमा करना है।

प्रस्तावित 5 सितारा होटल में 140 कमरों का निर्माण किया जाना है

साथ ही निविदादाता द्वारा समर्पित Yearly License Premium (YLP) 7,57,00,000+GST की राशि में प्रत्येक पांच वर्षों के पश्चात् 10 फीसदी का बढ़ोत्तरी की जाएगी। निविदादाता द्वारा एलओए में निर्गत शर्तों को पूरा करने उपरांत आज यानी एक सितंबर 2025 को होटल पाटलिपुत्र अशोक पटना के स्थल पर पीपीपी के माध्यम से आईटीसी होटल के द्वारा पांच सितारा होटल के संचालन एवं निर्माण हेतु चयनित एजेंसी ‘Kumar Infratrade Enterprises Pvt. Ltd.’ एवं ‘ITC Hotels’ और बिहार स्टेट टूरिज्म डेवपलमेंट कॉरपोरेशन लि० एवं ‘Kumar Infratrade Enterprises Pvt. Ltd.’ के बीच एकरारनामा किया गया। प्रस्तावित पांच सितारा होटल में 140 कमरों का निर्माण किया जाना है।

यह भी पढ़े : बिहार STF का ताबड़तोड़ ऑपरेशन : कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी से लेकर करोड़ों की तस्करी का भंडाफोड़

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...