Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब University Service Commission करेगा नियुक्ति

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से होंगी।


Jharkhand University Recruitment रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में शैक्षणिक पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को पत्र भेजकर असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित अन्य शैक्षणिक पदों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित रखने का निर्देश दिया है। अब इन पदों पर नियुक्तियां झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से की जाएंगी।

Jharkhand University Recruitment: उच्च शिक्षा निदेशक ने जेपीएससी को भेजा पत्र

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा ने जेपीएससी के सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि राज्य सरकार ने सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों का पुनर्गठन किया है। इस कारण नई व्यवस्था लागू होने तक भर्ती प्रक्रिया को रोकना आवश्यक है। विभाग ने आयोग से आवश्यक कार्रवाई कर इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

Jharkhand University Recruitment: 1,351 नए पद सृजित, कुल पद बढ़कर 6,524 हुए

राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 5,173 पदों का पुनर्गठन किया है। इसके साथ ही 1,351 अतिरिक्त पदों का सृजन भी किया गया है। पुनर्गठन के बाद अब शिक्षकों के कुल स्वीकृत पदों की संख्या बढ़कर 6,524 हो गई है। हालांकि इन पदों के लिए रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया अभी जारी है। रोस्टर स्वीकृति पूरी होने के बाद ही नई भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


Key Highlights

  • जेपीएससी के माध्यम से विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल स्थगित।

  • अब नियुक्तियां झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के जरिए कराई जाएंगी।

  • सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 5,173 पदों का पुनर्गठन कर 1,351 नए पद सृजित।

  • पुनर्गठन के बाद शिक्षकों के कुल पदों की संख्या 6,524 हो गई।

  • नई प्रक्रिया शुरू होने से नियुक्तियों में देरी की आशंका।


Jharkhand University Recruitment: भर्ती में हो सकती है देरी

जेपीएससी द्वारा विश्वविद्यालयों में अधिकारियों के करीब 23 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन अब पूरी प्रक्रिया झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से दोबारा शुरू होगी। ऐसे में नई विज्ञप्ति, रोस्टर क्लियरेंस और चयन प्रक्रिया के कारण नियुक्तियों में लंबा समय लगने की संभावना जताई जा रही है। इससे विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को और इंतजार करना पड़ सकता है।

Highlights

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...

JPSC Scam: पोड़ैयाहाट से मनोज तिवारी गिरफ्तार, घर से 5 लाख...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पोड़ैयाहाट से मनोज तिवारी पकड़ा गया, घर से 5 लाख रुपये...