Durand Cup 2026: रांची में कल होगा 135वें डूरंड कप का आगाज, जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर एफसी में मुकाबला

commercial advertisement
Ad

रांची में पहली बार 135वें डूरंड कप का आयोजन हो रहा है। उद्घाटन मैच में जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की डिफेंडर एफसी आमने-सामने होंगी। स्टेडियम और सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी।


Durand Cup 2026 रांची: रांची में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप का आगाज अब कुछ ही घंटों में होने जा रहा है। पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही राजधानी रांची पूरी तरह फुटबॉल के रंग में रंग चुकी है। आयोजन समिति और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है, जबकि फुटबॉल प्रेमियों में उद्घाटन मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रविवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में ग्रुप सी का पहला मुकाबला इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की आर्मी टीम डिफेंडर एफसी के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 5 बजे शुरू होगा।

Durand Cup 2026:मैच से पहले होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

उद्घाटन मुकाबले से पहले दोपहर 3:50 बजे से 4:50 बजे तक एक घंटे का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें झारखंड की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन के जरिए देश-विदेश से आए खिलाड़ियों और दर्शकों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जाएगा।


Key Highlights

  • रांची में पहली बार 135वें डूरंड कप की मेजबानी।

  • उद्घाटन मुकाबला आज शाम 5 बजे से जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर एफसी के बीच।

  • मैच से पहले झारखंड की लोक और जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम।

  • बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम की सभी तैयारियां पूरी।

  • जमशेदपुर एफसी में झारखंड के पांच खिलाड़ी शामिल, स्थानीय दर्शकों में उत्साह।


Durand Cup 2026:स्टेडियम पूरी तरह तैयार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मैदान, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर और अन्य सभी जरूरी सुविधाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है ताकि दर्शक बिना किसी परेशानी के मैच का आनंद उठा सकें।

Durand Cup 2026:आज रांची पहुंचेगी जमशेदपुर एफसी

उद्घाटन मुकाबले के लिए जमशेदपुर एफसी शनिवार को रांची पहुंचेगी। टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे स्थानीय फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह और बढ़ गया है। दूसरी ओर, श्रीलंका की डिफेंडर एफसी पहले ही रांची पहुंच चुकी है और उसने शुक्रवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में कई घंटे अभ्यास कर मैदान और स्थानीय मौसम का जायजा लिया। यह टीम पहली बार डूरंड कप में हिस्सा ले रही है और अपने अभियान की शुरुआत रांची से करेगी।


Highlights

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

Ranchi Railway Station Redevelopment: साउथ गेट पर बनेगा 100 सीटों वाला Prepaid Lounge, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के तहत साउथ गेट पर 100 यात्रियों की क्षमता वाला प्रीपेड लाउंज, दूसरी डॉरमेट्री और आधुनिक प्रवेश प्रणाली विकसित...

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस सामने आया। सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारियों...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा...