झारखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक 18 अगस्त को होगी। एमएमडीआर एक्ट, छात्र आंदोलन और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा संभव है।
Political Affairs Committee राची: झारखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 18 अगस्त को आयोजित होगी। बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार खान और खनिज संशोधन बिल यानी एमएमडीआर एक्ट को लेकर कांग्रेस अपनी आगामी आंदोलन की रणनीति और रूपरेखा भी तय कर सकती है।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
Key Highlights
18 अगस्त को होगी झारखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक
केशव महतो कमलेश करेंगे बैठक की अध्यक्षता
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू भी होंगे शामिल
एमएमडीआर एक्ट को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा संभव
जेपीएससी जेएसएससी विवाद और छात्र आंदोलन पर भी हो सकती है चर्चा
Political Affairs Committee:जिला प्रभारी और अध्यक्ष भी होंगे शामिल
बैठक में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्यों के अलावा जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की भी भागीदारी होगी। पार्टी नेतृत्व राज्य के विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर नेताओं से चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार करेगा।
एमएमडीआर एक्ट के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से आंदोलन की संभावित रूपरेखा को लेकर भी बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Political Affairs Committee:जेपीएससी जेएसएससी विवाद पर भी नजर
बैठक में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा विवाद तथा राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन पर भी चर्चा होने की संभावना है। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है और यह मुद्दा फिलहाल राज्य की राजनीति में प्रमुख विषय बना हुआ है।
झारखंड में गठबंधन सरकार की भागीदार कांग्रेस के रुख पर राजनीतिक हलकों की नजर है। ऐसे में 18 अगस्त की बैठक के बाद छात्र आंदोलन और परीक्षा विवाद को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Highlights



















