नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल वापस लाने की गुहार लगायी है।
Nepal Flood पलामू : नेपाल में निर्माणाधीन हाइड्रो पावर परियोजना में काम कर रहे पलामू के एक मजदूर महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। हैदरनगर प्रखंड की बरडंडा पंचायत के बरवाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल के बाणेश्वर स्थित हाइड्रो पावर प्लांट में फैब्रिकेटर के रूप में काम कर रहे थे। नेपाल में आयी बाढ़ के बाद से उनका परिवार से संपर्क टूट गया है।
महेंद्र के लापता होने की सूचना के बाद परिजन बेहद चिंतित हैं। परिवार ने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय, झारखंड सरकार, पलामू उपायुक्त और परियोजना प्रबंधन से महेंद्र की जल्द तलाश कर उन्हें सकुशल घर वापस लाने की मांग की है।
Nepal Flood:26 अगस्त सुबह किया था आखिरी फोन
परिजनों के अनुसार महेंद्र विश्वकर्मा मार्च 2026 से नेपाल में निर्माणाधीन हाइड्रो पावर परियोजना में काम कर रहे थे। उनके पुत्र सुमित विश्वकर्मा ने बताया कि 25 अगस्त की रात करीब नौ बजे महेंद्र ने फोन कर परिवार का हालचाल लिया था।
इसके बाद 26 अगस्त की सुबह 8:07 बजे महेंद्र ने दोबारा परिवार को फोन किया। उस समय परिवार कॉल रिसीव नहीं कर सका। इसके बाद से उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। नेपाल में बाढ़ की खबर मिलने के बाद परिजनों ने कई बार उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
Nepal Flood:कंपनी ने सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की दी जानकारी
महेंद्र के बेटे सुमित के अनुसार, परिवार ने परियोजना कंपनी के अधिकारियों से भी संपर्क किया। कंपनी की ओर से बताया गया कि वहां काम करने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, महेंद्र से अब तक बात नहीं हो पाने के कारण परिवार की चिंता कम नहीं हुई है।
परिजनों का कहना है कि आखिरी बार 26 अगस्त की सुबह महेंद्र से संपर्क हुआ था। इसके बाद मोबाइल बंद मिलने से उनकी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है।
Nepal Flood:झारखंड कंट्रोल रूम ने भारतीय दूतावास से किया संपर्क
नेपाल में आयी त्रासदी के बीच झारखंड के प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर राज्य के लोगों की जानकारी मांगी है। दूतावास से पूछा गया है कि नेपाल में झारखंड के कितने लोग मौजूद हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है।
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने झारखंड कंट्रोल रूम को बताया है कि कई भारतीय अभी भी लापता हैं और उनके बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। इनमें यदि झारखंड के लोग शामिल पाये जाते हैं तो राज्य सरकार को तत्काल सूचना दी जायेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
नेपाल से पलामू का कौन सा व्यक्ति 26 अगस्त से लापता है?
नेपाल से पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत बरडंडा पंचायत (बरवाडीह गांव) निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं।
महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल में किस पद और स्थान पर काम कर रहे थे?
महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल के बाणेश्वर स्थित निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में फैब्रिकेटर के रूप में काम कर रहे थे।
परिवार से महेंद्र विश्वकर्मा का आखिरी संपर्क कब हुआ था?
परिवार से उनका आखिरी संपर्क 26 अगस्त 2026 की सुबह 8:07 बजे हुआ था, जिसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।
झारखंड सरकार ने लापता लोगों की खोज के लिए क्या कदम उठाया है?
झारखंड के प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर राज्य के नागरिकों की स्थिति की जानकारी मांगी है और खोजबीन तेज करने का आग्रह किया है।


















