Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे चावल से बनेगा Ethanol, 10% से ज्यादा ब्रोकन राइस पर रोक

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से धान खरीद शुरू होगी।


Paddy Procurement 2026-27 रांची: केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए धान खरीद और खाद्यान्न प्रबंधन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य झारखंड के 60.54 लाख गरीब परिवारों को बेहतर गुणवत्ता वाला चावल उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था में चावल की मिलिंग और टूटे हुए चावल यानी ब्रोकन राइस को लेकर मानक कड़े किए गए हैं। अब मिलिंग के दौरान निकलने वाले टूटे चावल की नीलामी की जाएगी और इसका इस्तेमाल इथेनॉल बनाने में किया जाएगा।

Paddy Procurement 2026-27:ब्रोकन राइस की स्वीकार्य सीमा हुई कम

नए मानकों के अनुसार कच्चे चावल में टूटे दानों की स्वीकार्य सीमा 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं पारबॉयल्ड यानी उसना चावल में ब्रोकन ग्रेन्स की सीमा 16 प्रतिशत से घटाकर सिर्फ 5 प्रतिशत कर दी गई है।

इस बदलाव का सीधा असर झारखंड की चावल मिलों पर पड़ेगा। मिलर्स को अब आधुनिक तकनीक और बेहतर सावधानी के साथ मिलिंग करनी होगी, ताकि तय सीमा से अधिक चावल टूटने से रोका जा सके। तय मानक से अधिक ब्रोकन राइस होने पर मिलिंग प्रक्रिया और चावल की गुणवत्ता की जांच भी महत्वपूर्ण होगी।

Paddy Procurement 2026-27:खरीफ विपणन मौसम में धान खरीद

वर्षवास्तविक या अनुमानित खरीद
2023-240.50 लाख टन
2024-251.40 लाख टन
2025-262.09 लाख टन
2026-271.96 लाख टन केंद्रीय लक्ष्य

Key Highlights

  • केंद्र ने खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए।
  • कच्चे चावल में ब्रोकन राइस की सीमा 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत की गई।
  • उसना चावल में टूटे दानों की सीमा 16 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत हुई।
  • टूटे चावल की नीलामी कर इथेनॉल बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।
  • झारखंड में 1 दिसंबर 2026 से धान खरीद शुरू करने का प्रस्ताव है।


Paddy Procurement 2026-27:झारखंड के लिए धान खरीद का लक्ष्य 1.96 लाख टन

केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए झारखंड में धान खरीद का अनुमानित लक्ष्य 1.96 लाख टन तय किया है। राज्य सरकार ने 2.77 लाख टन चावल के लिए करीब 4.08 लाख टन धान की खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। इसके जवाब में केंद्र ने 1.96 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है।

पिछले वर्षों की बात करें तो झारखंड में धान की वास्तविक खरीद में सुधार दर्ज किया गया है। खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में 0.50 लाख टन, 2024-25 में 1.40 लाख टन और 2025-26 में 2.09 लाख टन धान की वास्तविक खरीद हुई थी।

राज्य में सरकारी धान खरीद 1 दिसंबर 2026 से शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। खरीद की अंतिम तारीख 31 मार्च 2027 होगी, जबकि मिलिंग पूरी करने के लिए 31 अगस्त 2027 तक का समय निर्धारित किया गया है।

Paddy Procurement 2026-27:दिसंबर तक GPS से ट्रैक होंगे खाद्यान्न वाहन

धान खरीद और खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने खाद्यान्न ढोने वाले सभी वाहनों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से लैस करने का फैसला किया है। दिसंबर 2026 तक इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य है।

इसके बाद खरीद केंद्रों से गोदामों तक खाद्यान्न ले जाने वाले वाहनों की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी। इससे परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने के साथ खाद्यान्न की आवाजाही पर भी नजर रखी जा सकेगी।

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...