Advertisment

हम कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं- जगदानंद सिंह

हम कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को मानने वाले हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं- जगदानंद सिंह

Patna-हम कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को मानने वाले हैं-राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भाजपा कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा पर पलटवार करते हुए कहा है कि हम तो समाजवादी  नेता कर्पुरी ठाकुर की विचारधारा को मानने वाले लोग है, हम सभी को साथ लेकर चलने वाले लोग है. लेकिन आप तो आर्थिक और सामाजिक ताकत के बल पर लालू यादव पर आरोप लगा रहे हैं.

समाज ने जिसे अछूत माना लालू यादव ने उसे मंत्री बनाया

लालू यादव की गलती बस इतनी थी कि जिसे इस समाज ने अछूत बनाया और माना, उसे लालू ने अपने मंत्रिमंडल में स्थान दिया. बस यही कारण है कि वह एक खास वर्ग के निशाने पर रहते हैं, इन अछूतों को मंत्री बनाने से उन्हे डर लगता है. कोई मुझे यह तो बताये कि 90 के दशक में गुंडे किसके पास थें, हम एक बार फिर से दुहराते हैं कि हम कर्पुरी ठाकुर की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं और आगे भी चलेंगे.

90 के दशक में गुंडे किसके पास थें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए जगदानंद सिंह ने कहा लालू यादव ने जो किया वह डंके की चोट पर किया, कभी उससे पीछे नहीं हटे, भले ही सत्ता गंवानी पड़ी. लेकिन उनकी प्रतिबद्धता नहीं डिगी. लेकिन इसके ठीक उलट नीतीश कुमार तो जो बोलते हैं उसे कभी करते नहीं और जो करते हैं उसे भूल कर भी बोलते नहीं. लालू यादव ने कभी भूरा बाल साफ करो का नारा दिया ही नहीं.

रिपोर्ट- प्रणय राज

दिग्गज राजद नेता जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह का जदयू में जाना तय, 12 अप्रैल को लेंगे जदयू की सदस्यता

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...