जमीन कारोबारी अनिल मुंडा की हत्या के लिए मुंगेर से बुलाया गया था शुटर, आठ लाख में हुआ था सौदा

जमीन कारोबारी अनिल मुंडा की हत्या के लिए मुंगेर से बुलाया गया था शुटर 

Ranchi– फरवरी माह में कांके के जमीन कारोबारी अनिल मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों

को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 315 का दो जिंदा कारतूस,

खाली मैगजीन, 6 मोबाइल, मोटरसाइकिल, कार बरामद किया गया है. अपराधियों की पहचान मुंगेर निवासी

विश्वजीत कुमार पूर्वी, खड़कपुर, मुंगेर निवासी सूरज कुमार और रांची निवासी शुभम सिंह के रुप में हुई है.

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया है कि पंचायत चुनाव के दौरान अपराधियों का धरपकड़ किया जा रहा है,

इसी दरम्यान इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है.  पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने

यह स्वीकार किया है कि जमीन कारोबारी अनिल मुंडा की हत्या के लिए उसके एक आदमी को 6 लाख रुपये

का प्रलोभन दिया गया था. उसी के सहयोग से उसकी रेकी की जा रही थी. अनिल मुंडा की हत्या के लिए

आठ लाख रुपये में डील किया गया था और घटना को अंजाम देने के लिए हथियार मुंगेर से मंगवाया गया था.

बता दें कि कांके थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी अनिक सिंह मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.

इस संबंध में कांके थाना में आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था और प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार

को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

रिपोर्ट- मुर्शिद

कांके थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी पर हमला, रिम्स में भर्ती

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...