
दशहरा, दीपावली और छठ से पहले रांची की प्रमुख ट्रेनों में टिकटों की भारी मांग है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो कई में रिग्रेट की स्थिति है।
Ranchi Railway रांची: दशहरा और दीपावली में अब दो माह से भी कम समय बचा है। त्योहारों में रांची से अपने घर जाने और दूसरे राज्यों से रांची आने वाले यात्रियों को अभी से ट्रेन टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रेलवे आरक्षण काउंटर से लेकर आइआरसीटीसी की वेबसाइट तक कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट पहुंच गई है। वहीं कई ट्रेनों में रिग्रेट होने के कारण टिकट बुकिंग बंद हो चुकी है।
रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जम्मूतवी, आनंदविहार सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ वेटिंग भी तेजी से बढ़ रही है। स्लीपर, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी में कई ट्रेनों की स्थिति रिग्रेट तक पहुंच चुकी है।
Ranchi Railway:त्योहारों से पहले कई ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल
दूसरे राज्यों से रांची आने वाली ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत में ही टिकटों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। 6 नवंबर को ट्रेन संख्या 20840 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 249 वेटिंग है, जबकि टू एसी में रिग्रेट हो चुका है।
ट्रेन संख्या 12874 आनंदविहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में स्लीपर, थर्ड एसी इकोनॉमी और थर्ड एसी में रिग्रेट की स्थिति है। ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर में भी स्लीपर और थर्ड एसी में रिग्रेट है। 7 नवंबर को भी दोनों श्रेणियों में यही स्थिति बनी हुई है।
ट्रेन संख्या 12454 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में 7 नवंबर को थर्ड एसी में 197 और टू एसी में 84 वेटिंग है। ट्रेन संख्या 12818 आनंदविहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में स्लीपर में 123 वेटिंग है, जबकि थर्ड एसी इकोनॉमी और थर्ड एसी में टिकट उपलब्ध नहीं है।
Key Highlights
- दशहरा, दीपावली और छठ से पहले ट्रेनों में टिकट की मांग तेजी से बढ़ी।
- दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु रूट की कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है।
- कई ट्रेनों के स्लीपर और एसी क्लास में रिग्रेट की स्थिति पहुंच गई है।
- रांची रेल डिविजन ने 12 स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है।
- प्रस्ताव में जयनगर, नयी दिल्ली, अजमेर, मुंबई, आरा, बनारस और कोलकाता रूट शामिल हैं।
Ranchi Railway:बेंगलुरु और मुंबई रूट पर भी बढ़ी वेटिंग
ट्रेन संख्या 12826 आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 7 नवंबर को स्लीपर, थर्ड एसी इकोनॉमी और थर्ड एसी में रिग्रेट हो चुका है। ट्रेन संख्या 18638 बेंगलुरु-हटिया में 3 नवंबर को स्लीपर में रिग्रेट और थर्ड एसी में 173 वेटिंग है।
ट्रेन संख्या 12836 बेंगलुरु-हटिया में 3 नवंबर को स्लीपर और थर्ड एसी इकोनॉमी में रिग्रेट, जबकि थर्ड एसी में 120 वेटिंग है। 5 नवंबर को भी स्लीपर और थर्ड एसी में रिग्रेट तथा थर्ड एसी इकोनॉमी में 78 वेटिंग है।
मुंबई से आने वाली ट्रेन संख्या 12811 एलटीटी-हटिया में 1 नवंबर को स्लीपर में 63, थर्ड एसी इकोनॉमी में 34 और थर्ड एसी में 47 वेटिंग है। 2 नवंबर को स्लीपर में 74, थर्ड एसी इकोनॉमी में 30 और थर्ड एसी में 48 वेटिंग है।
हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस में भी अक्टूबर से ही टिकटों की मांग बढ़ी हुई है। 17 अक्टूबर को स्लीपर में 65, थर्ड एसी इकोनॉमी में 43 और थर्ड एसी में 65 वेटिंग है। 18 अक्टूबर को इन श्रेणियों में क्रमशः 25, 15 और 31 वेटिंग है।
Ranchi Railway:रांची से जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग
त्योहारों के दौरान रांची से दूसरे राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी सीटों की उपलब्धता तेजी से कम हो रही है। ट्रेन संख्या 18637 हटिया-बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को स्लीपर में 44 आरएसी और थर्ड एसी में 22 वेटिंग है।
ट्रेन संख्या 18635 हटिया-बेंगलुरु में 18 अक्टूबर को थर्ड एसी इकोनॉमी में 5 और थर्ड एसी में 8 वेटिंग है। हटिया-हावड़ा क्रियायोगा एक्सप्रेस में 17 अक्टूबर को स्लीपर और थर्ड एसी इकोनॉमी में 11-11 तथा थर्ड एसी में 5 वेटिंग है।
रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 17 अक्टूबर को थर्ड एसी में 90 और टू एसी में 43 वेटिंग है। हटिया-नयी दिल्ली ट्रेन में स्लीपर में 87 और थर्ड एसी में 81 वेटिंग है। वहीं 18 अक्टूबर को हटिया-स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में स्लीपर में 32, थर्ड एसी इकोनॉमी में 4 और थर्ड एसी में 10 वेटिंग है।
Ranchi Railway:12 स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव
ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति को देखते हुए रांची रेल डिविजन ने दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय को 12 स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। ये ट्रेनें दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चलाने का प्रस्ताव है।
प्रस्ताव में रांची-जयनगर, रांची-नयी दिल्ली, रांची-अजमेर, रांची-मुंबई, रांची-आरा, रांची-बनारस और रांची-कोलकाता रूट शामिल हैं। डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक ट्रेनों का परिचालन करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पूजा के दौरान यात्रियों को परेशानी नहीं हो।




