त्योहारों की रौनक के बीच वारदात: शराब दुकान से लाखों की चोरी, CCTV की हार्ड डिस्क भी ले उड़े चोर

Dhanbad: त्योहारों के बीच चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के संत निरंकारी चौक के पास स्थित एक विदेशी–देशी शराब दुकान में शुक्रवार की देर रात लाखों की चोरी की घटना सामने आई है।

शराब दुकान से लाखों नकद भी उड़ाएः

जानकारी के अनुसार चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और महंगी शराब की कई बोतलें चोरी कर लीं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे CCTV कैमरों की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए।

जांच में जुटी पुलिसः

शनिवार सुबह जब दुकान संचालक कुंदन गिरी दुकान पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। तिजोरी टूटी पड़ी थी और शराब की अलमारियां खाली थीं। संचालक ने तुरंत बरवाअड्डा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और फोरेंसिक जांच, फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के साथ मामले की तहकीकात शुरू कर दी।

पुलिस गश्ती की कमी पर उठाए सवालः

संचालक कुंदन गिरी ने बताया कि चोरी गई नकदी और शराब की कीमत मिलाकर लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है। उन्होंने रात में पुलिस गश्ती की कमी पर सवाल उठाते हुए कहा कि त्योहारों के समय गश्त बढ़ाने के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश और चिंता देखी जा रही है।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...