Jharkhand Weather: लो प्रेशर के असर से झारखंड में बारिश, रांची में 35 मिमी, आज Orange Alert

 बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर के असर से झारखंड में बारिश हुई। रांची में 35 मिमी बारिश दर्ज हुई। आज कई जिलों में भारी बारिश का Orange Alert है।


Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से बुधवार को झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई। सुबह से जारी बारिश के कारण कई जगह जनजीवन प्रभावित रहा। रांची में 35 मिमी बारिश दर्ज की गयी। लगातार बारिश से शहर के कई हिस्से पानी-पानी हो गये। वहीं करम पर्व के दूसरे दिन हुई अच्छी बारिश से किसानों में खुशी है। किसानों को इस बारिश के बाद बेहतर फसल की उम्मीद है।

Jharkhand Weather:रांची का तापमान 7 डिग्री गिरा

बारिश के कारण रांची के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर के तापमान में 4.7 डिग्री, मेदिनीनगर में 4.1 डिग्री, बोकारो में 4.4 डिग्री और चाईबासा में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी।


Key Highlights

  1. बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर का झारखंड में असर
  2. रांची में 35 मिमी बारिश दर्ज
  3. राजधानी के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट
  4. कई जिलों में भारी से भारी बारिश का Orange Alert
  5. किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद, मौसम धीरे-धीरे साफ होने के संकेत

Jharkhand Weather:आज इन जिलों में भारी बारिश का Orange Alert

मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को रांची सहित खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए Orange Alert जारी किया गया है।

वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। इन जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।

Jharkhand Weather:25 सितंबर को भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और लातेहार में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।

रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों को पार करने की संभावना के बाद रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में धीरे-धीरे मौसम साफ होने की उम्मीद है।

 

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...