Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी में डूबीं, 13 वर्षीय पूजा लापता

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी बहन बची, 13 वर्षीय पूजा लापता है।


Jamshedpur News : खुशियों से भरे जिउतिया पर्व के माहौल में शनिवार की शाम जमशेदपुर के गांधी घाट पर अचानक चीख-पुकार मच गयी। साकची थाना क्षेत्र स्थित सुवर्णरेखा नदी के घाट पर मोबाइल से वीडियो बनाने के दौरान दो सगी बहनें तेज बहाव की चपेट में आ गयीं। घाट पर मौजूद लोगों ने बड़ी बहन ज्योति कुमारी को बचा लिया, लेकिन 13 वर्षीय पूनम कुमारी उर्फ पूजा नदी के तेज बहाव में बह गयी।

घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। पूजा की मां राखी देवी अपनी बेटी की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही हैं।

Jamshedpur News: स्नान के बाद नदी में वीडियो बनाने लगी थीं दोनों बहनें

मानगो समतानगर निवासी संतोष ठाकुर की पत्नी राखी देवी शनिवार शाम करीब चार बजे अपनी बेटियों और पड़ोसियों के साथ जिउतिया पर्व पर स्नान करने गांधी घाट पहुंची थीं। परिवार के लोगों ने नदी में आस्था की डुबकी लगायी। उनकी दोनों बेटियां ज्योति कुमारी उर्फ आरुषी और पूनम कुमारी उर्फ पूजा भी स्नान कर चुकी थीं।

बताया गया कि स्नान के बाद दोनों बहनें नदी किनारे पानी में उतरकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगीं। इसी दौरान एक बहन का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी की ओर चली गयी। उसे बचाने की कोशिश में दूसरी बहन भी तेज बहाव की चपेट में आ गयी।

संबंधित खबरें


Jamshedpur News: लोगों ने बड़ी बहन को बचाया, पूजा तेज बहाव में बही

दोनों बहनों के डूबने की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों ने मदद के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद ज्योति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हालांकि, 13 वर्षीय पूजा का कोई पता नहीं चल सका। वह नदी के तेज बहाव में बह गयी। घटना की सूचना मिलते ही समतानगर और गांधी घाट इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल हो गया।

Jamshedpur News: पुलिस मौके पर पहुंची, अंधेरा होने से तलाश में परेशानी

घटना की जानकारी मिलते ही साकची और मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार से घटना की जानकारी ली।

हालांकि, शाम होने के बाद अंधेरा बढ़ने और सुवर्णरेखा नदी में तेज बहाव के कारण तत्काल पूजा की तलाश शुरू नहीं की जा सकी। परिवार के लोग बेटी के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में घाट पर डटे रहे।

पुलिस और प्रशासन की ओर से अब नदी में लापता किशोरी की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

Key Highlights

  1. जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान हादसा हुआ।
  2. नदी में वीडियो बनाने के दौरान दो सगी बहनें तेज बहाव में डूब गयीं।
  3. घाट पर मौजूद लोगों ने बड़ी बहन ज्योति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
  4. 13 वर्षीय पूनम कुमारी उर्फ पूजा तेज बहाव में बह गयी और लापता है।
  5. अंधेरा और नदी का तेज बहाव होने के कारण तत्काल तलाश शुरू नहीं हो सकी।

 

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...

Jharkhand CID: खूंटी में पुलिसकर्मियों की सैलरी में गड़बड़ी, अकाउंटेंट ने...

 खूंटी के एसआइआरबी-02 में पुलिसकर्मियों के वेतन की वित्तीय अनियमितता की जांच में CID को अहम सुराग मिले हैं। रोकी गयी सैलरी चचेरे भाई...