Ranchi Crime News: सेल सिटी में पूर्व CM सलाहकार के घर 45 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुए 3 चोर

रांची के पुंदाग स्थित सेल सिटी में हिमांशु शेखर चौधरी के डुप्लेक्स से 30 लाख के जेवर और नकदी समेत 45 लाख का सामान चोरी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।


Ranchi Crime News रांची:राजधानी रांची में चोरों ने हाई सिक्योरिटी जोन सेल सिटी को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुंदाग स्थित सेल सिटी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी के डुप्लेक्स से करीब 45 लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया गया। इसमें लगभग 30 लाख रुपये के जेवर और 1.50 लाख रुपये नकद शामिल हैं। घटना के समय हिमांशु शेखर चौधरी निजी काम से गोड्डा गए हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध चोर नजर आए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Ranchi Crime News: सेल सिटी में खाली घर को बनाया निशाना, लॉकर और अलमारी तोड़ी

हिमांशु शेखर चौधरी आठ अक्टूबर को निजी काम से गोड्डा गए थे। घर में कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने पौधों में पानी देने के लिए मेड को घर की चाबी दी थी। शुक्रवार को जब मेड घर पहुंची, तो अंदर लॉकर और अलमारी टूटे हुए मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था। मेड ने तत्काल फोन कर हिमांशु को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद हिमांशु शेखर चौधरी रांची लौटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट के नमूने एकत्र किए हैं। शुक्रवार देर रात तक लिखित आवेदन नहीं मिलने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Ranchi Crime News: CCTV में दिखे तीन चोर, नंगे पैर थे संदिग्ध

घटनास्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्धों के आने-जाने की तस्वीरें कैद हुई हैं। हालांकि, फुटेज में उनके चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं। हिमांशु शेखर चौधरी के अनुसार, तीनों संदिग्ध नंगे पैर थे और उन्होंने हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। इनमें से दो के चेहरे ढके हुए थे।

हिमांशु ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना ने सेल सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। यहां निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं और पीसीआर व पेट्रोलिंग गाड़ियां भी नियमित रूप से गश्त करती हैं। इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।


Key Highlights

  1. रांची के पुंदाग स्थित सेल सिटी में पूर्व राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी के घर चोरी।
  2. करीब 45 लाख रुपये के सामान की चोरी, जिसमें 30 लाख के जेवर और 1.50 लाख रुपये नकद शामिल।

  3. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट के नमूने लिए।

  4. पुलिस को पार्डी गैंग पर शक, लेकिन आरोपियों की पहचान और संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई।

Ranchi Crime News: पार्डी गैंग पर पुलिस को शक, पुराने अपराधियों की हो रही पहचान

पुलिस को चोरी की इस घटना में मध्य प्रदेश के गुना क्षेत्र में सक्रिय पार्डी गैंग के शामिल होने का शक है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध बिना शर्ट के केवल पैंट पहने दिखाई दे रहा है, जबकि अन्य दो कपड़े पहने हुए हैं। पुलिस इस तरीके को पार्डी गैंग की कथित कार्यशैली से जोड़कर जांच कर रही है।

जांच के तहत पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हाल के दिनों में इस गैंग का कौन सा सदस्य जेल से बाहर आया है। साथ ही, जेल में बंद गैंग के संदिग्ध अपराधियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अब तक पुलिस को इस दिशा में कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। फिलहाल चोरी की घटना में गैंग की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...