Ranchi Student Molestation Case: 12वीं की छात्रा से छेड़खानी, बाइक पर बैठाने की कोशिश; लोगों ने आरोपी को पकड़ा

Ranchi Student Molestation Case: राजधानी रांची में अकादमी जा रही 12वीं की छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने पर युवक ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके बाल पकड़कर खींचा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच की बताई गई है।

अकादमी जाते समय छात्रा का पीछा करने का आरोप

छात्रा मोरहाबादी के तेतर टोली ब्रिज के पास चंद्रावती एन्क्लेव में रहती है। उसका स्थायी पता देवघर के दुखी साह चौक, धानुक टोला बताया गया है। वह लालपुर थाना क्षेत्र स्थित खान अकादमी में 12वीं की पढ़ाई कर रही है और बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटी है। पुलिस को दिए आवेदन में छात्रा ने बताया कि रविवार सुबह वह अकादमी जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच एक युवक बाइक से उसका पीछा करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसे अपनी बाइक पर बैठने के लिए कहा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया, तो युवक ने कथित तौर पर उसे धमकाना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर धमकी और छेड़खानी का आरोप

छात्रा के मुताबिक, बाइक पर बैठने से इनकार करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने छात्रा के बाल पकड़कर खींचे और गलत नीयत से छूते हुए छेड़खानी की। अचानक हुई इस घटना से छात्रा घबरा गई, लेकिन उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। छात्रा की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। इस दौरान युवक ने अपना नाम गोलू कुमार और पिता का नाम संजय सिंह बताया। वह बिहार के भोजपुर का रहने वाला बताया गया है।

लालपुर थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। मामले में छात्रा की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और मामले की आगे की जांच पर नजर बनी हुई है।

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...