Advertisement
Advertisement

ICSE ISC Board Exam 2027: 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी और 12वीं की 9 फरवरी से, झारखंड के 22,557 विद्यार्थी होंगे शामिल

CISCE ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। झारखंड से 22,557 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

Google पर 22Scope चुनें

 CISCE ने ICSE और ISC Board Exam 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। झारखंड से 10वीं के 17,201 और 12वीं के 5,356 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।


ICSE ISC Board Exam 2027 रांची: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस CISCE ने वर्ष 2027 की ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 31 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं में देश-विदेश के कुल 3,79,980 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें झारखंड के 22,557 विद्यार्थी भी परीक्षा देंगे।

ICSE ISC Board Exam 2027: ICSE में 17,201 और ISC में 5,356 परीक्षार्थी

CISCE की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में ICSE यानी 10वीं के करीब 2.70 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, ISC यानी 12वीं की परीक्षा में 1,10,025 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

झारखंड से ICSE की परीक्षा में 17,201 और ISC की परीक्षा में 5,356 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस तरह राज्य से दोनों परीक्षाओं में कुल 22,557 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमायेंगे।

ICSE ISC Board Exam 2027: 76 विषयों में होगी ICSE की परीक्षा, 12वीं में 60 विषय शामिल

बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, ICSE की परीक्षा 76 विषयों में आयोजित की जायेगी। इसके लिए देशभर में 2,835 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। वहीं, ISC की परीक्षा 60 विषयों में होगी, जिसके लिए 1,477 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं।

दोनों परीक्षाएं होम सेंटर पर आयोजित की जायेंगी। हालांकि, परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए बोर्ड की ओर से पर्यवेक्षक तैनात किये जायेंगे।

ICSE ISC Board Exam 2027: त्योहारों और महत्वपूर्ण दिनों पर नहीं होगी परीक्षा

CISCE ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय प्रमुख त्योहारों और महत्वपूर्ण दिनों का भी ध्यान रखा है। 11 फरवरी को वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर परीक्षा नहीं होगी।

इसके अलावा मार्च में महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, होलिका दहन और होली के अवसर पर भी परीक्षा नहीं रखी गयी है। गुड फ्राइडे के दिन भी परीक्षा नहीं होगी। ईद-उल-फितर की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करेगी।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 कब से शुरू होगी?

ICSE (10वीं) परीक्षा 15 फरवरी से 31 मार्च तक और ISC (12वीं) परीक्षा 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

झारखंड से इन परीक्षाओं में कितने विद्यार्थी शामिल होंगे?

झारखंड से कुल 22,557 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें ICSE में 17,201 और ISC में 5,356 विद्यार्थी शामिल हैं।

ICSE और ISC परीक्षाओं में कुल कितने विषय हैं?

ICSE की परीक्षा 76 विषयों में और ISC की परीक्षा 60 विषयों में आयोजित होगी।

क्या त्योहारों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी?

नहीं, CISCE ने वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, होली, ईद-उल-फितर और गुड फ्राइडे के दिन परीक्षा नहीं रखी है।

Commercial Advertisment

Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं...

 भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित। झारखंड की सलीमा टेटे कप्तान, निक्की...

Supreme Court Latest News: दादा की संपत्ति में पोते का जन्मसिद्ध...

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 8 के तहत पिता को मिली दादा की संपत्ति उनकी निजी संपत्ति होगी।...

Bihar News: बिहार में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, लापरवाही...

 बिहार में जन शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अधिकारियों को निलंबित किया। सहयोग शिविर में मिली शिकायतों पर...