JAMSHEDPUR:  अशोक भालोटिया ने की रांची से जयपुर सीधी विमान सेवा आरम्भ करने की मांग, केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र

जमशेदपुर। झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया ने रांची (झारखंड)

से जयपुर (राजस्थान) सीधी विमान सेवा आरम्भ करने की मांग की हैं। इस संबंध में भालोटिया ने केन्द्रीय नागरिक

उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा हैं। बुधवार को केन्द्रीय मंत्री को भेजे गये पत्र के अनुसार झारखण्ड के

बहुत से व्यापारियों का सीधा व्यापारिक संबंध राजस्थान के जयपुर, चौमू, किसनगढ़, बीकानेर, उदयपुर जैसे कई शहरो से है।

ज्यादातर मारवाड़ियो का परिवार आज भी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्र में रहते है जिस कारण पारिवारिक कार्यक्रम भी लगे रहते है।

धार्मिक दृष्टिकोण से राजस्थान तपोभूमि के रूप में जाना जाता है चाहे खाटूश्याम जी, सालासर बालाजी, झुंझुनू धाम, मेहंदीपुर बालाजी,

जीण माता, शाकम्बरी माता या अन्य कई स्थानों में दर्शन, सवामनी प्रसाद, मान्यता एवं जात-जरूला के लिए महीने में हजारो-लाखो लोगो

का जाना- आना लगा रहता है। अशोक भालोटिया के अनुसार इसके बावजूद झारखण्ड से जयपुर हेतु कोई भी सीधी विमान सेवा उपलब्ध नहीं है,

चूँकि रांची झारखण्ड की राजधानी है और सभी के लिय सुविधाजनक भी है। इस कारण मारवाड़ी समाज की ओर से आपसे आग्रह होगा की

रांची-जयपुर सीधी विमान सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। इससे जनमानस को सीधा लाभ होगा एवं साथ ही साथ देश के राजस्व में भी

सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस सेवा की मांग झारखण्डवासी विगत कई सालो से करते आ रहे है। कई सांसदों, विधायको, सामाजिक एवं

व्यापारिक संस्थाओ द्वारा भी समय-समय पर इस हेतु आग्रह किया गया है।

पुनः आप से आग्रह होगा इस पर अविलम्ब संज्ञान लेते हुए यह सुविधा प्रदान की जाये।

चिकन के टुकड़ों पर हत्या ? दोस्त ने सीने में घोंपा...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या : कर्नाटक में दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान, शव छिपाने के लिए बनाई झूठी कहानी कर्नाटक के...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...