JAMSHEDPUR NEWS : बिना सुविधा दिए टैक्स वसूलने में लगी है राज्य सरकार-सांसद

जमशेदपुर। राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स और वाटर टैक्स में किये गए बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ भाजपा सड़क पर उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्य सरकार की ओर से होल्डिंग टैक्स में की गई वृद्धि के खिलाफ मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। भाजपा मानगो मंडल, उलीडीह एवं आजादनगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। प्रदर्शन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप से शामिल हुए। मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान एवं आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में सैकड़ों कर्यकर्ताओं व आमजनों ने राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी पर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि झारखंड सरकार के भ्रष्टाचारी और विकास विरोधी रवैये से आमजन त्राहिमाम है। विकास के कार्यों और जनसुविधा पर सरकार की कोई दिलचस्पी नही है। यह सरकार पूरी तरह आम एवं गरीब विरोधी है। एक ओर सरकार आम जनता को बिजली और पानी मुहैया कराने में असफल साबित हुई है तो वहीं तुगलकी फरमान के तहत होल्डिंग टैक्स और जल कर में वृद्धि कर कर जनता के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। हेमंत सरकार क्षेत्रों में बिना सुविधा दिए टैक्स वसूली में लगी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार के इस तानाशाही निर्णय का पुरजोर विरोध करती है।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि आवासीय संपत्ति एवं वाणिज्यिक संपत्ति पर बेतहाशा होल्डिंग टैक्स और वाटर टैक्स बढ़ने से जनता असहाय महसूस कर रही है। एक तरफ कोरोना काल से जनता अभी उबरी नहीं है। शहर की जनता और कई व्यवसाय अभी भी संकट से गुजर रहे है। कोरोना की मार से जनता की कमर टूट चुकी है। ऐसे में होल्डिंग टैक्स बढ़ाने का निर्णय लेना जले पर नमक छिड़कने के समान है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में राजकीय कर को कम किया गया। लेकिन झारखंड में रेट कम नहीं किए गये। अब होल्डिंग टैक्स बढ़ाकर हेमंत सरकार जनता पर अतिरिक्त बोझ दे रही है। शहर के कई क्षेत्रों में गंदा पानी और पानी के नियमित आपूर्ति ना करने की शिकायत है। लोग कड़ी मेहनत के बाद अपना आशियाना बनाते हैं, भाजपा ऐसे तुगलकी फरमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर सरकार इस वृद्धि को वापस नहीं लेती है तो भाजपा आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज करेगी।

प्रदर्शन को पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा ने भी संबोधित किया

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...

JTET 2026 Exam: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर...

 JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को झारखंड के सभी जिलों में 986 केंद्रों पर होगी। JAC ने डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा...