राजकोट में बोले पीएम मोदी- हमने 8 सालों में नहीं झुकने दिया किसी का सिर

राजकोट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे पर हैं.

जहां पीएम ने राज्य के लोगों को खास सौगात दी.

इसके बाद राजकोट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि

जब लोगों के प्रयास सरकार के प्रयासों से जुड़ते हैं, तो हमारी सेवा करने की ताकत बढ़ जाती है.

राजकोट का यह आधुनिक अस्पताल (केडीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल) इसका एक प्रमुख उदाहरण है.

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है.

इस दौरान पीएम मोदी ने पिछले 8 साल में किए गए कामों का जिक्र भी किया.

उन्होंने कहा कि, हमने कोरोना में लोगों को सुविधाएं देने का काम किया.

वैक्सीन के लिए किसी को भी एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा.

इन 8 सालों में हमने किसी भी भारतीय का सिर झुकने नहीं दिया.

देश के विकास को दी गति

पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले 8 साल में गलती से भी कुछ ऐसा नहीं होने दिया है,

जिसके कारण आपके या देश के किसी नागरिक को अपना सिर झुकाना पड़े.

इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है.

पीएम मोदी ने यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि, इन परिस्थितियों में भी हमने प्रयास किया कि हमारे गरीब वर्ग और मिडिल क्लास को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े. हमारी सरकार नागरिकों तक सुविधा पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है.

गरीबों के लिए खोले देश के अन्न भंडार- पीएम

पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि, हमारी माता-बहनों के जनधन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए. किसानों और मज़दूरों के बैंक खाते में पैसा जमा किया. हमने मुफ्त गैस सिलेंडरों की भी व्यवस्था की ताकि गरीब की रसोई चलती रहे. गरीबों की सरकार होती है तो कैसे उसकी सेवा करती है, उन्हें सशक्त करने के लिए काम करती है, ये आज पूरा देश देख रहा है. 100 साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है. महामारी शुरु हुई तो, गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए.

पीएम ने आगे कहा कि, हमारी सरकार सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है. जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं होती.

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...