बेलौड़ी कांड पर उबाल, उत्तम पटेल पर हमले के विरोध में SP ऑफिस तक मार्च, SIT जांच की मांग

कैमूर : मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में कथित पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना को लेकर मंगलवार को कैमूर में माहौल गरमा गया। हिंदूवादी नेता उत्तम पटेल पर हमले के विरोध में नगर पालिका मैदान भभुआ से एसपी कार्यालय तक पैदल आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए एसआईटी जांच की मांग की।

गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौटते समय गौ तस्करों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया और हवाई फायरिंग की – उत्तम पटेल

उत्तम पटेल ने आरोप लगाया कि गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौटते समय गौ तस्करों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया और हवाई फायरिंग की। उन्होंने कहा कि किसी तरह जान बचाकर मोहनिया पहुंचे। इस मामले में 17 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है, लेकिन अब तक केवल एक अज्ञात की गिरफ्तारी हुई है। पटेल ने मोहनिया डीएसपी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गोली लगने के बाद ही फायरिंग मानी जाएगी? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौ तस्करों ने थाने का घेराव कर पुलिस पर दबाव बनाया।

Kaimur March 1 22Scope News

लौटते समय एक पक्ष ने गाड़ी का शीशा तोड़ा और फायरिंग की

बेलौड़ी निवासी उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि उनके गृह प्रवेश कार्यक्रम में पटेल शामिल हुए थे। लौटते समय एक पक्ष ने गाड़ी का शीशा तोड़ा और फायरिंग की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं राष्ट्रीय सनातन सेवा के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और जिले में गौ तस्करी पर रोक लगाए।

Kaimur March 22Scope News

प्रदर्शनकारियों ने एसपी को 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

प्रदर्शनकारियों ने एसपी को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें एसआईटी गठन और भभुआ डीएसपी से जांच कराने की मांग शामिल है। उत्तम पटेल ने चेतावनी दी कि सात दिनों के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल और पटना तक घेराव किया जाएगा। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : भभुआ में DTO का मेगा चेकिंग ड्राइव, 50 ऑटो-ई रिक्शा जब्त, नाबालिग चालकों पर सख्त कार्रवाई…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...

बिहार को मिला नया महाधिवक्ता, बनाए गए एसडी संजय

पटना : बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली...

राज्यसभा चुनाव में सबसे खास बना जयराम महतो का वोट, आखिर...

रांची: गुरुवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुई वोटिंग में सभी 81 विधायकों ने अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया।...