Advertisment

BIG BREAKING : राजधानी में दिनदहाड़े धायं-धायं, जमीन कारोबारी कमल भूषण की गोली मारकर हत्या

रांची : राजधानी रांची में जमीन के बड़े कारोबारी कमल भूषण को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी. बताया जाता है कि अपराधियों ने 4 गोली मारी है. गोली लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम इलाके की है.

वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची सुखदेव नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद लोगों में दहशत है. बता दें कि कुछ दिन पहले जमीन कारोबारी कमल भूषण के बेटी और दामाद पर भी अपराधियों ने फायरिंग की थी. जिसमें वे बाल-बाल बच गये थे. फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी बाइक सवार होकर आये थे और उसके बाद कमर भूषण पर फायरिंग कर दी. जिसमें उनकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा कटिहार, वर्चस्व की लड़ाई में किसान की गोली मारकर हत्या

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...