Advertisment

सहायक अभियंता नियुक्ति मामले में कोर्ट ने कहा- आखिर कब तक गलती करती रहेगी JPSC

रांची : सहायक अभियंता नियुक्ति मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान अदालत ने जेपीएससी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अदालत ने कहा कि

जेपीएससी आखिर कब तक गलती करती रहेगी.

पीटी परीक्षा में आरक्षण देने की नीति नहीं होने के बाद आरक्षण कैसे दे दिया.

अब जेपीएससी इस मामले आगे क्या कार्यवाही करेगी इसकी जानकारी 8 जून तक अदालत में पेश करनी है.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछे कई सवाल

अदालत ने पूछा है कि जेपीएससी अब इस मामले में क्या संशोधित रिजल्ट जारी करेगी. अदालत इस बात को लेकर भी काफी नाराज था कि जेपीएससी को इस मामले में इतनी जल्दी साक्षात्कार की जरूरत क्या थी. जब जेपीएससी की ओर से जुलाई में साक्षात्कार कराने की तिथि निर्धारित की गई थी. ऐसा करने से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अंधेरे में है और जिन्हें साक्षात्कार में बुलाया गया है. उनकी नौकरी के प्रति अपेक्षा बढ़ गई है. ऐसे में जेपीएससी के चेयरमैन और सेक्रेटरी अदालत में हाजिर होकर बताएं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. कब तक जेपीएससी के कार्यशैली में सुधार होगा.

8 जून तक मांगी जानकारी

जेपीएससी के अधिवक्ता की ओर से बार-बार आग्रह करने पर अदालत ने चेयरमैन और सचिव को अदालत में पेश होने का आदेश नहीं दिया. लेकिन 8 जून तक उन्हें इस मामले में होने वाली सारी कार्यवाही की जानकारी मांगी है. बता दें कि इस संबंध में प्रार्थी भास्कर की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है उनके अधिवक्ता अमृतांश की ओर से अदालत को बताया गया कि सहायक अभियंता नियुक्ति मामले में जेपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण दे दिया है, जो झारखंड सरकार की नियुक्ति नियमावली के अनुसार नहीं है. इसलिए इस परिणाम को रद्द किया जाए.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

JPSC पीटी मामले में AJSU ने मुख्यमंत्री न्याय मार्च का किया समर्थन

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...