महेश नवमी: ऐसे करें भोले बाबा की पूजा, मिलेगा वनवांछित फल

रांची : महेश नवमी- ऐसे करें भोले बाबा की पूजा- हिंदू धर्म में

महेश नवमी व्रत और पूजन का विशेष महत्त्व है.

हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी का व्रत रखते हैं.

महेश नवमी भगवान शंकर और माता पार्वती को समर्पित मानी गई है.

इस बार महेश नवमी का व्रत और पूजन 9 जून किया जाएगा.

मान्यता है कि इस पावन दिन पर व्रत रखते हुए भगवान शिव और

माता पार्वती के पूजन से सारी मनोकामना पूरी होती है.

भोलेनाथ भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं.

भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों को मनवांछित वरदान देते हैं.

महेश नवमी 2022 व्रत शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 8 जून दिन

बुधवार को सुबह 8 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगी.

नवमी तिथि 9 जून को सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगी.

व्रत उदया तिथि में रखने की परंपरा है. इसके अनुसार महेश नवमी व्रत और पूजन 9 जून को है.

महेश नवमी पूजा विधि

इस दिन स्नान करने के बाद पूजा आरंभ करनी चाहिए. महेश नवमी पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना उत्तम माना गया है. इसके साथ ही इस दिन भगवान शिव की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए. शिव चालीसा, शिव मंत्र और शिव आरती का पाठ करना चाहिए. विधि पूर्वक पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं.

महेश नवमी की कथा

पौराणिक कथा अनुसार, एक राजा खडगलसेन थे, जिनको कोई संतान नहीं थी. काफी कठिन तप करने के बाद उनको एक पुत्र हुआ. उसका नाम सुजान कंवर रखा गया. ज्योतिषाचार्य और ऋषियों ने राजा को बताया कि आप अपने पुत्र को 20 साल तक उत्तर दिशा में न जाने दें.

समय के साथ जब राजकुमार बड़े हुए, तो वे एक दिन शिकार खेलने जंगल में गए. उस दिन वे भूलवश उत्तर दिशा में चले गए, जहां पर ऋषि मुनि तपस्या रहे थे. सैनिकों ने राजकुमार को काफी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने.

किसी कारणवश ऋषि मुनि की तपस्या भंग हो गई, जिसकी वजह से वे अत्यंत क्रोधित हो गए. उन्होंने रा​जकुमार सुजान कंवर को श्राप दे दिया, जिससे वे पत्थर की मूर्ति में बदल गए. उनके साथ गए सैनिक भी पत्थर के हो गए. अन्य एक कथा में कहा जाता है कि ऋषि ने वंश खत्म होने का श्राप दिया था.

Saffrn

Trending News

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img