धनबाद : एक ही रात दो घरों में डकैती, विदेशी मुद्रा समेत 16 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

पुलिस की गस्ती पार्टी को नहीं लगी कोई भनक

धनबाद : एक ही रात दो घरों में डकैती कोयलांचल के भुदा में

बीती रात अपराधियों का उत्पात देखने को मिला.

घटना में दो घरों को एक ही रात निशाना बनाया गया

और स्थानीय थाने की गस्ती पार्टी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने विदेशी मुद्रा 5 हजार पाउंड

एवं सोने के लगभग 16 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर चलते बने.

अहले सुबह सूचना मिलने पर धनसार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली. पीड़ितों के मुताबिक पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है.

chori dhanbad12 22Scope News

सेवानिवृत्त एसडीओ आवास पर हुई चोरी

बता दें कि पहली घटना बीएसएनएल के अवकाश प्राप्त एसडीओ के आवास पर घटी. जिसमें वृद्ध दंपति बगल के कमरे में सोए हुए थे और चोरी हो गयी. जिसमें विदेशी मुद्रा और पुराने जमाने के सोने के जेवरात ले भागे, जिसकी कीमत उन्होंने 14 लाख बताई है. उनका बेटा लंदन में जॉब करता है.

chori dhanbad1 22Scope News

चोरों ने कोलियरी मैनेजर के घर को बनाया निशाना

वहीं दूसरी घटना में बीसीसीएल सुदामडीह में तैनात कोलियरी मैनेजर अनिल कुमार के घर को निशाना बनाया है. इस दौरान लैपटॉप समेत लगभग 2 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर अपराधी फरार हो गये. इस संबंध में थाने में तहरीर दी है. सीओ ने बताया बंद मकान से चोरी की जानकारी हुई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं. मुकदमा दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा.

रिपोर्ट: मुन्ना/राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img