विदेशों में भारत की छवि हुई मजबूत, मंत्री अजय मिश्रा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

रांची : केंद्रीय गृह विभाग के राज्य मंत्री अजय मिश्रा दो दिवसीय प्रवास पर झारखंड आए हुए हैं.

उन्होंने केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए

मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी.

वहीं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को जानकारियां दी.

इससे पहले उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को याद किया और उन्हें नमन किया.

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के आंदोलन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र भावना से काम कर रहे हैं.

इसके बाद झारखंड के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रदेश की जानकारियां भी ली.

गरीबों के कल्याण में लगी हुई है सरकार

मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जो सोच थी

उसे लेकर सरकार गरीबों के कल्याण में लगी हुई है. 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय का निर्माण, 9 करोड़ से ज्यादा उज्जवला योजना का लाभ लोगों को दिया गया. वहीं 3 करोड़ लोगों को घर, बिजली, रेल, सड़क और पेयजल को लेकर भी कार्य किए जा रहे हैं.

देश में बनाए गए टेस्टिंग लैब

मंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान सरकार के द्वारा सराहनीय कार्य किए गए. वैक्सीन और टेस्टिंग कीट, टेस्टिंग लैब देश में बनाए गए हैं. भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है. हम किसी भी धडे में शामिल नहीं हुए और हम न्युट्रल रहे.

रक्षा क्षेत्र में भारत बन रहा आत्मनिर्भर

उन्होंने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहे हैं. वहीं आतंकी और उग्रवादी संगठन के खिलाफ सफलता पूर्वक कार्यक्रम किया जा रहा है, और स्थितियों को समान्य बनाने की कोशिश की गयी है. धारा 370 और 35ए को हटाकर गृह मंत्रालय ने मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई है. जम्मू-कश्मीर में विकास का काम तेजी से हो रहा है. दो सौ से अधिक आतंकियों को मार गिराया है. कश्मीर से किसी को भागने की जरूरत नहीं है. दो-तीन ऐसी घटनाएं हुई हैं. हम कश्मीरी पंडितों को बसा रहे हैं. पर्यटकों की संख्या में पिछले दस सालों में बढ़ी है.

विदेशों में भारत की छवि मजबूत

मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिस पर किसी का कोई दबाव नहीं है. चीन से हुई खटास के समय भी भारत मजबूती से जवाब देने का कार्य किया है. विदेशों में भारत की छवि मजबूत और प्रगतिशील है. वहीं नुपूर शर्मा मामले को लेकर पार्टी ने अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Saffrn

Trending News

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...

5 अप्रैल को Tejaswi Yadav पहुंचेंगे झारखंड, झारखंडी रीति रिवाज से...

Jharkhand: आज 4 अप्रैल 2026 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Tejaswi Yadav की रांची आने...

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर व बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल निरीक्षण कर...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! डाल्टनगंज से मुंबई के लिए अब चलेगी...

Palamu: पलामू के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब डाल्टनगंज से यात्री डायरेक्ट मुंबई का सफर तय कर सकेंगे। बता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img