प्रेमसंस मोटर्स के मालिक पुनीत पोद्दार के कई ठिकानों पर दूसरे दिन भी IT की छापेमारी

रांची : राजधानी रांची में आयकर विभाग की आज भी छापेमारी चल रही है.

रांची के कई जगहों पर रेड चल रहा है.

दूसरे दिन भी बड़े कारोबारी और प्रेमसंस मोटर्स के

मालिक पुनीत पोद्दार के घर के साथ कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों को छापेमारी के दौरान कई कागजात मिले हैं.

वहीं प्रेमसंस मोटर्स से बड़ी रकम मिलने की भी सूचना मिल रही है.

पुनीत पोद्दार व उनके भाई से जुड़े 25 ठिकानों पर छापा

आटोमोबाइल कारोबारी पुनीत पोद्दार, उनके भाई पंकज पोद्दार,

सीए एनके केजरीवाल, पुनीत के पार्टनर राजेश केडिया के चास स्थित

केडिया भवन और उनसे जुड़े 25 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की.

विभाग का दावा हे कि छापेमारी में इन व्यवसायी बंधुओं के ठिकानों से करोड़ों रुपए नकद के अलावा निवेश और लेन-देन के दसतावेज मिले हैं. आयकर विभाग के अनुसार छापेमारी में रांची, बोकारो व देवघर के 20 ठिकानों तथा कोलेकाता में पांच ठिकाने शामिल हैं.

it raid1 1 22Scope News

पुनीत व पंकज पोद्दार का आटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा कारोबार है. प्रेमसंस मोटर्स के नाम से उनके पास टृ व्हीलर, थ्री व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर तक के शोरूम और सर्विस सेंटर हैं. सभी शोरूम व सर्विस सेंटर में आयकर विभाग की अलग-अलग टीम ने छापेमारी की. पुनीत पोद्दार व पंकज पोद्दार का अपर बाजार में बाबूलाल प्रेम कुमार नाम से कपड़े का बड़ा प्रतिष्ठान है. यहां कपड़े की थोक बिक्री का कारोबार है. इसके अलावा अपर बाजार में इनका कपड़े का बड़ा गोदाम भी है.

इन जगहों से आयी है आईटी की टीम

आयकर विभाग के अधिकारियों ने संबंधित जगहों पर एकाउंट्स के कागजात को खंगाला. इस बड़ी कार्रवाई में आयकर विभाग की भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, धनबाद, जमशेदपुर व कोलकाता की टीमें शामिल थीं.

अधिकारियों के साथ आईआरबी और जैप-वन के जवान

आयकर के अधिकारियों के साथ आईआरबी और जैप-वन के जवान भी आयकर टीम के साथ थे. सभी ठिकानों पर पहुंचने के बाद टीम ने वहां मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए. कार्यालय बंद कर दिया गया. किसी को भी आने जाने नहीं दिया गया. छापेमारी के दौरान घर में कार्यरत मजदूरों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए.

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...