Advertisment

अब सिंगापुर जायेंगे लालू यादव, कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

रांची : अब सिंगापुर जायेंगे लालू यादव- चारा घोटाला मामले में

जमानत पर चल रहे लालू प्रसाद के पासपोर्ट रिलीज करने से संबंधित मामले में सुनवाई हुई.

सुनवाई के बाद अदालत ने लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया है.

उनके अधिवक्ता के अनुसार अब पासपोर्ट को नवीकरण के लिए पासपोर्ट कार्यालय में जमा कराया जाएगा.

बता दें कि लालू प्रसाद की ओर से सीबीआई कोर्ट में आवेदन देकर

पासपोर्ट नवीकरण के लिए उसे रिलीज करने की मांग की गई है.

बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद पासपोर्ट नवीकरण के बाद किडनी के

इलाज के लिए सिंगापुर जा सकते हैं.

बता दें कि इससे पहले इस मामले पर दो बार सुनवाई हुई थी,

जिसके बाद कोर्ट ने मंगलवार को पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया.

डोरंडा केस में मिली थी पांच साल की सजा

बता दें कि लालू प्रसाद यादव को अभी हाल ही में चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी मामले में जमानत मिली है. यह मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की निकासी का है. 1990 से 1995 के बीच डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की निकासी की गई थी. 27 साल बाद कोर्ट ने इसी साल फरवरी में इस घोटाले पर फैसला सुनाया था, जिसमें लालू यादव को दोषी पाया गया था. इस मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा हुई है.

कुल 42 महीना जेल में रह चुके हैं राजद सुप्रीमो

उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद पशुपालन घोटाला मामले में वर्ष 1996 से लेकर 2022 तक कुल 42 महीना जेल में रह चुके हैं. उन्हें पशुपालन घोटाला के आरसी 64 ए/96 में सात साल, जबकि आरसी- 20, 47, 68 ए/96 में पांच-पांच साल तथा आरसी- 38 ए/96 मामले में साढ़े तीन साल की सजा हुई है. पांच मामले में अधिकतम पांच साल की सजा पूरी हो चुकी है. जेल मैनुअल के अनुसार, सश्रम कारावास के अभियुक्तों के लिए नौ महीने की सजा को एक-एक साल की सजा मानी जाती है. लालू प्रसाद को गत शुक्रवार को हाइकोर्ट से जमानत मिली थी.

चारा घोटाले के पांचवें मामले में भी बेल

आपको बता दें कि लालू यादव को आधी सजा काट लेने और खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दी गई है. लालू यादव को एक-एक लाख रुपये का बांड व जुर्माने के 10 लाख रुपये चुकाने पड़े. आरजेडी प्रमुख को चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में पहले सजा मिल चुकी है और उनमें जमानत भी मिल गई है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...