Advertisment

थापरनगर से एमपीएल तक इंजन दौड़ाकर ट्रायल, जल्द रैक के माध्यम से होगी कोयला ट्रांसपोर्टिंग

धनबाद : निरसा में मैथन पॉवर लिमिटेड प्रबंधन, एमपीएल ने थापरनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के सहयोग से थापरनगर स्टेशन से एमपीएल कैंपस तक सोमवार को इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया। मौके पर एमपीएल  के अधिकारी और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। इंजन को ट्रैक पर ट्रायल के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर मौजूद रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रैक पर इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया जा रहा है, ट्रायल के दौरान जो भी कमियां या खामियां नजर आएंगी उन्हें दूर किया जाएगा उसके बाद ही इस ट्रैक पर रैक को दौड़ाया जाएगा।

आपको बता दें कि फिलहाल एमपीएल में हाइवा के माध्यम से कोयला की ट्रांसपोर्टिंग होती है लेकिन एमपीएल प्रबंधन जल्द ही रैक के माध्यम से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग करेगा। इसी उद्देश्य से थापरनगर रेलवे स्टेशन से एमपीएल तक लगभग 14 किलोमीटर के ट्रैक पर इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया गया।

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

कोरोना टीका सहित विभिन्न योजनाओं की लोकगीत के माध्यम से कलाकारों ने दी जानकारी

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...