धनबाद : निरसा में मैथन पॉवर लिमिटेड प्रबंधन, एमपीएल ने थापरनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के सहयोग से थापरनगर स्टेशन से एमपीएल कैंपस तक सोमवार को इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया। मौके पर एमपीएल के अधिकारी और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। इंजन को ट्रैक पर ट्रायल के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर मौजूद रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रैक पर इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया जा रहा है, ट्रायल के दौरान जो भी कमियां या खामियां नजर आएंगी उन्हें दूर किया जाएगा उसके बाद ही इस ट्रैक पर रैक को दौड़ाया जाएगा।
आपको बता दें कि फिलहाल एमपीएल में हाइवा के माध्यम से कोयला की ट्रांसपोर्टिंग होती है लेकिन एमपीएल प्रबंधन जल्द ही रैक के माध्यम से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग करेगा। इसी उद्देश्य से थापरनगर रेलवे स्टेशन से एमपीएल तक लगभग 14 किलोमीटर के ट्रैक पर इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया गया।
रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा
कोरोना टीका सहित विभिन्न योजनाओं की लोकगीत के माध्यम से कलाकारों ने दी जानकारी


















