पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रांची में महाजुटान, आज हो सकती है घोषणा

Ranchi– राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश से विभिन्न कर्मचारियों संगठनों के हजारों प्रनिनिधियों ने भाग लिया. संभावना महासम्मलेन में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पुरानी पेंशन को लागू करने की घोषणा कर सकते हैं.

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर वर्षों से संघर्षरत हैं कर्मचारी संगठन

यहां बता दें कि झारखंड में करीबन 1 लाख 10 हजार सरकारी कर्मी हैं. राज्य के कर्मचारियों की नजर मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर लगी हुई है. एनओएमओपीएस के उपाध्यक्ष उज्जवल तिवारी ने कहा है कि 2020 के चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन को लागू करने का वादा किया था. आज हमारी नजर मुख्यमंत्री पर लगी हुई है. देखना होगा कि वह अपने वादे को पूरा करते हैं या नहीं. इस बीच खबर यह भी आ रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राजधानी रांची में नहीं है. इस प्रकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का महासम्मेलन में शामिल होना संभव नहीं लग रहा है.

लेकिन सच्चाई यह भी है कि कई अवसरों पर झामुमो की ओर से पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की बात कही गई है, लेकिन शायद उसके लिए उचित मौके का इंतजार किया जा रहा है.

रिपोर्ट- करिश्मा

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...