जीत के बाद नेहा शिल्पी तिर्की का दिखा नया अंदाज, भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर का पैर छू जीता दिल

Ranchi– मांडर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और निर्वतमान विधायक बंधु तिर्की के बेटी ने आखिरकार अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को करीबन 23517 मतों से पराजित कर दिया.

जीत के बाद नेहा शिल्पी तिर्की ने सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर का पैर छू कर आशिर्वाद ग्रहण किया. जीत से आह्लादित नेहा शिल्पी का एक लाइव भी हुआ है. जीत का प्रमाण पत्र लेकर नेहा तिर्की एक युवा की तरह नाचते झूमते नजर आयी.

बंधु तिर्की की सदस्यता जाने से खाली हुई थी सीट

यहां यह बताना भी जरुरी है कि नेहा तिर्की के पिता और पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की की सदस्यता आय से अधिक संपत्ति के मामले में चली गयी थी, उसके बाद ही मांडर की सीट खाली हुई थी, अब इस सीट पर बंधु तिर्की की बेटी नेहा शिल्पी तिर्की ने अपना परचम लहराया है.

इस बीच नेहा शिल्पी तिर्की की जीत से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बेहद खुश नजर आये. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेहा तिर्की को जीत की बधाई देते हुए कहा है कि यदि राज्य में 2019 में सत्ता का परिवर्तन नहीं होता तब कुछ भी नहीं बचता. आज तक राज्य में सिर्फ समस्या बढ़ती गयी, लेकिन किसी भी समाज का कोई समाधान नहीं निकाला गया. बड़ी ही अजीबोगरीब तरीके से 20 वर्षों से राज्य का संचालन किया जाता रहा. इन सारी समस्यायों का समाधान कैसे किया जाय , यह बेहद चिंता का विषय है.   

शिल्पी नेहा तिर्की ने CM से की मुलाकात, सहायक पुलिसकर्मी सहित अन्य मुद्दों पर की चर्चा

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...