Ranchi- शिल्पी नेहा तिर्की ने अंग्रेजी में ली शपथ, कहा 2024 में लूंगी कुडुख में शपथ

Ranchi– मांडर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने शपथ ग्रहण कर लिया. विधान सभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने शपथ ग्रहण की औपचारिकता पूरी करवायी.

खबर यह भी है कि झारखंड में जनजातीय भाषाओं की वकालत करते रहे बंधु तिर्की की विरासत को संभालने का दावा करने वाली शिल्पी नेहा तिर्की ने अपना शपथ जनजातीय भाषाओं से हटकर अंग्रेजी में लिया. इस अवसर पर शिल्पी नेहा तिर्की ने यह भी कहा कि फिलहाल पर अंग्रेजी में अपने आप को सहज पाती है, लेकिन 2024 में वह अपना शपथ कुडुख भाषा में ग्रहण करेंगी.

neha shilpi 22Scope News

यहां बता दें कि यह सीट नेहा शिल्पी तिर्की  के पिता और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की सदस्यता गंवाने कारण खाली हुई थी. बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपनी सदस्यता गंवानी पड़ी थी.

इसके बाद हुए उपचुनाव में नेहा शिल्पी तिर्की ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा की गंगोत्री कुजूर को भारी मतों से पराजित किया था. अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने से पहले नेहा शिल्पी तिर्की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी, अब मल्टीनेशनल कंपनी के जॉब के निकल कर उन्हे राजनीति की बिहड़ों में भटकना होगा. माना यह जाता है कि आम धारणा के विपरीत राजनीति बेहद श्रमसाध्य कार्य है. यहां आपको अपने मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरना होता है और नेहा शिल्पी तिर्की के मतदाताओं की भाषा निश्चित रुप  से अंग्रेजी नहीं है. इस प्रकार यह साफ है कि नेहा को अपने मतदाताओं से जुड़ने के लिए अभी अपने आप में कई बदलाव लाना होगा.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...