Board Results: इस दिन जारी होंगे CBSE और CISCE के रिजल्ट

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)

10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई तक घोषित कर सकते हैं.

सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. फिलहाल मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है.

छात्र अपना एडमिट कार्ड या रोल नंबर संभालकर अपने पास रख लें.

क्योंकि रिजल्ट चेक करने लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.

सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा 24 मई को संपन्न हुई,

जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 जून को समाप्त हुई थी.

सीआईएससीई की 10वीं कक्षा की परीक्षा 20 मई को और 12वीं कक्षा की परीक्षा 13 जून को संपन्न हुई थी.

डेट और टाइम को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी नहीं

सूत्रों की माने तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 15 जुलाई 2022 तक 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) टर्म 2 परीक्षा या फाइनल नतीजे (CBSE Final Result 2022) जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं टर्म 2 रिजल्ट 4 जुलाई और 12वीं टर्म 2 रिजल्ट 10 जुलाई को घोषित किए जा सकते हैं. हालांकि बोर्ड की ओर अभी तक सीबीएसई रिजल्ट डेट और टाइम को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है. छात्रों से अनुरोध है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें.

15 जुलाई तक आ सकते हैं Result 2022!

माना जा रहा है कि सीबीएसई के साथ-साथ काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (CISCE) भी 15 जुलाई तक ICSE, ISC टर्म 2 के नतीजे घोषित कर सकता है. फिलहाल CISCE ने अभी तक कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम की तारीख जारी नहीं की है. छात्र CISCE रिजल्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर विजिट करते रहें.

बता दें कि इस साल कोरोना वायरस (COVID 19) प्रकोप के चलते सीबीएसई, सीआईएससीई समेत कई बोर्ड्स ने वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म्स- टर्म 1 और टर्म 2 में आयोजित की थीं. सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 1 परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी, जबकि टर्म 2 परीक्षा अप्रैल – मई 2022 में आयोजित की गई थी. टर्म 1 के नतीजे पहले ही छात्रों के रजिस्टर्ड ई-मेल पते पर भेज दिए गए थे. लेकिन बोर्ड अब दोनों टर्म्स का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा.

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...