Bhagalpur-कोसी का तांडव शुरु, अपने ही हाथों आशियाना उखाड़ते ग्रामीण

Bhagalpur– कोसी अपने नाम के अनुरुप अपना तांडव दिखलाने की शुरुआत कर चुका है. लोगों की तबाही शुरु हो चुकी है. गांव के गांव जलमग्न होने लगे हैं. पलायन की शुरुआत हो चुकी है.

Kosi tandav 2 1 22Scope News

इसकी शुरुआत नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी और उसके आस पास के गांवों में देखने को मिल रहा है. मात्र तीन दिनों के अन्दर दर्जनों घर कोसी की गोद में समा चुके हैं. गांव वालों को कटाव का खतरा लगातार मंडरा रहा है. कटाव के बढ़ते खतरे को देख  कर ग्रामीणों के बीच दहशत कायम है.

बताया जा रहा है कि जहांगीरपुर और उस के निकटवर्ती गांव के ग्रामीण रात रात भर सो नहीं पा रहे हैं, किसी भी समय पानी बढ़ने का खतरा उनके सर पर मंडरा रहा है. इन गांवों से सैंकड़ों ग्रामीणों का पलायन हो चुका है.

इन्ही ग्रामीणों में से एक हैं हुस्न बेगम, साल भर पहले ही किसी तरह हुस्न बेगम ने अपना आशियाना खड़ा किया था. हुस्न बेगम और दूसरी महिलाओं के आंखों में आंसू है. ये महिलाएं अपने हाथों से अपना आशियाना तोड़ रही है, पुछने पर कहती है कि कुछ ईट बच गया तो एक बार फिर से अपना आशियाना खड़ा करने में मदद मिलेगी.  इन  महिलाओं का कहना है कि इस आफत के समय में प्रशासन का कोईभी अधिकारी या जनप्रतिनिधि हमारा हाल देखने नहीं आया. मुसीबत की इस घड़ी में हम अपना जंग खुद ही लड़ रहे हैं.

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...