Advertisement
Advertisement

INDvsENG 3rd ODI: 8 वर्ष बाद इंग्लैंड में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, कोहली पर होगी नजर

धोनी की कप्तानी में भारत ने किया था सीरीज पर कब्जा

मैनचेस्टर : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन वन-डे मैचों की सीरीज का अंतिम

और निर्णायक मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जायेगा.

टीम इंडिया की कोशिश आठ साल बाद इंग्लिश जमीन पर वनडे सीरीज जीतने की होगी.

आखिरी बार एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में सीरीज पर कब्जा किया था.

दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं और सीरीज बराबरी पर है.

सीरीज में गेंदबाजों का रहा जलवा

पहले मुकाबले में जहां भारत ने इंग्लैंड को चारों खाने चित किया,

वही दूसरे मुकाबले में मेजबानों ने जबरदस्त वापसी की और

सीरीज को निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया.

इस निर्णायक मुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीम अपनी पूरी ताकत झोकेंगी और इस निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. अब तक इस सीरीज में गेंदबाजों का जलवा रहा है और दोनों मुकाबलों में गेंदबाजों ने टीम के लिया अहम योगदान दिया है. ऐसे में फॉर्म में चल रहे गेंदबाज एक बार से टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

कोहली ने वापसी का जताया भरोसा

आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे कोहली पर सब की निगाहें होगीं, पहले मुकाबले से बाहर रहने के बाद कोहली ने दूसरे मैच में वापसी की थी पर प्रभाव छोड़ने में विफल रहे थे. ऐसे में निर्णायक मुकाबले में कोहली के पास फॉर्म में लौटने और आलोचकों को करारा जवाब देने का अच्छा मौका है. वहीं कोहली ने ट्वीटर पर लिखा कि क्या होगा अगर मैं गिर गया? ओह, लेकिन डॉर्लिंग क्या हुआ अगर तुम उड़ गये. इससे पता चलता है कि कोहली को अब भी अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा है.

मैनचेस्टर की कड़वी यादें भूलना चाहेगी टीम इंडिया

मैनचेस्टर में भारत ने अब तक 15 मुकाबलें खेले हैं जिसमे से टीम को सिर्फ 2 मुकाबले में ही जीत नसीब हुई है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत कर मैनचेस्टर की कडवी यादों को भुलाना चाहेगी.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...