Dhanbad: अभिनेता आदित्य पंचोली खदान जाकर ली कोलयरी की जानकारी

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

धनबाद : बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली धनबाद पहुंचे. जहां उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया.

इसके बाद वे बीसीसीएल के अंडर ग्राउंड खदान जाकर कोलयरी की जानकारी ली.

वहीं एक कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया.

आदित्य पंचोली ने अंडर ग्राउंड माईंस को देखा

बता दें कि अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले

आदित्य पंचोली कोयला की राजधानी धनबाद पहुंचे.

जनता मजदूर संघ के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम के साथ

अभिनेता आदित्य पंचोली बीसीसीएल पश्चिमी झरिया क्षेत्र के मुनीडीह कोलयरी पहुंचे. सुरक्षा ड्रेस के साथ जीएम के साथ आदित्य ने कोलयरी के अंडर ग्राउंड माईंस को देखा. खदान की बारीकियों की जानकारी जीएम ने बताई.

aditya pancholi12 22Scope News

देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

बॉलीवुड अभिनेता के मुनिडीह कोलयरी पहुंचने की जानकारी मिलने पर देखने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई बॉलीवुड अभिनेता की एक झलक पाने की कोशिश करते रहे. उसके बाद एक निजी स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया.

aditya pancholi1 22Scope News

News 22 Scope के कैमरे पर बोले हर-हर महादेव

कोयलांचल धनबाद की पृष्ठभूमि पर फिल्म बनाने के लिए उन्होंने मनसा जाहिर की. वहीं सावन के मौके पर News 22 Scope के कैमरे पर उन्होंने हर हर महादेव एवं आई लव झारखंड कह कर रांची एयरपोर्ट के लिए निकल पड़े.

aditya pancholi123 22Scope News

कोयलांचल पर बने फिल्म

खदान में मजदूरों को काम करता देख वे आवाक रह गए. करीब एक घंटे के सफर में वह काफी प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि यहां आकर मजा आ गया. यह मेरे लिए एक रोमांच पैदा करने वाला अनुभव रहा. इसे मैं समेट कर अपने साथ ले जाउंगा. मजदूरों के इस कार्य के लिए उन्होंने प्रशंसा की. कोयलाचंल की तारीफ करते हुए कहा कि यहां फिल्म जगत के लिए असीम संभावनाएं हैं. फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को कोयलांचल पर ध्यान केंद्रित कर फिल्में बनानी चाहिए और पूरे देश को यहां के अनुठे अनुभव से होना चाहिए और ये फिल्म के जरिए ही संभव है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP News: आज रांची पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठनात्मक...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।Jharkhand BJP...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस उम्मीदवार पर झामुमो नाराज, राज्यसभा...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झामुमो ने नाराजगी जताई है। दोनों दलों के बीच सीटों...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता दो जुड़वां भाइयों की...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो जुड़वां भाइयों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई जिलों में छापेमारी...

Jharkhand VAT Update: पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी...

झारखंड सरकार ने वैट नियमावली 2006 में संशोधन कर पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को मासिक व त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता...

Ranchi Rail Traffic Update: झारखंड में रेल परिचालन प्रभावित, चार जोड़ी...

धनबाद मंडल के जसीडीह स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img