Bokaro: क्या हुआ जब ऑटो चालक को मिला लावारिस बैग

341
Advertisment

चालक ने मोबाइल से भरे बैग को सीटी डीएसपी को सौंपा

बोकारो : जिले में ऑटो चालक को अपने ऑटो में लावारिस बैग मिला.

Advertisment

जब उन्होंने उस बैग को खोली तो उसमें कई मोबाइल मिले, जिसे ऑटो चालक ने सीटी डीएसपी को सौंप दिया.

सिटी डीएसपी ने जब अपने सामने इस बैग को खोला तो इसमें 19 एंड्राइड मोबाइल मिला.

सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि इतने सारे मोबाइल का बैग में मिलना

यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं मोबाइल चोर गिरोह की

सरगना महिला होगी, जो मोबाइल को बच्चों से चोरी कराने का काम करती होगी.

bag1 22Scope News

घनश्याम सिंह ने बताई पूरी कहानी

ऑटो चालक घनश्याम सिंह ने बताया है कि

एक महिला और दो बच्चे कल सेक्टर नाइन हरला थाना क्षेत्र से ऑटो में बैठ कर नया मोड़ पहुंचे थे. जहां एक बोलेरो सवार व्यक्ति ने महिला को यह कहते हुए उतारा की पुलिस को चकमा देती हो, घर बंद कर भाग रही हो. इसके बाद महिला और दोनों बच्चों को बोलेरो में बैठा कर ले जाया गया.

इसी दौरान जब घर पहुंचे तो देखा कि एक लाल बैग ऑटो के सीट के नीचे पड़ा हुआ है. इसे खोल कर देखा तो उसमें कपड़े और मोबाइल थे. जिसे लाकर आज सिटी डीएसपी को सौंप दिया.

bag12 22Scope News

ऑटो चालक के कार्य की सराहना

डीएसपी कुलदीप कुमार ने ऑटो चालक के इस कार्य की सराहना की और कहा कि सभी मोबाइलों की जांच करने का काम किया जाएगा. क्योंकि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि सभी मोबाइल चोरी के हैं. क्योंकि किसी भी मोबाइल में सिम लगा हुआ नहीं है.

dsp 22Scope News

पुलिस को महिला पर शक

बोकारो में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायत थानों में दर्ज की जा रही है. सभी थानों से भी महिला के संबंध में पूछताछ की जा चुकी है. जिस प्रकार से महिला के द्वारा मोबाइल से भरा बैग ऑटो में छोड़कर जाने का काम किया है, ऐसे में कहा जा सकता है यह बड़े मोबाइल चोर गिरोह की सरगना हो सकती है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Advertisement