यूपीएससी क्रैक करने का दावा करने वाले सौरभ का सच क्या है?

पलामू : यूपीएससी 2021 की परीक्षा में 357वां रैंक लाने वाले पांडू निवासी सौरभ पांडेय का दावा झूठा निकल गया है.

सौरभ ने यूपीएससी 2021 की परीक्षा पास ही नहीं की थी.

बल्कि 357वां रैंक लाने वाले कुमार सौरभ दूसरे व्यक्ति हैं जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

मुख्यमंत्री ने भी किया था सम्मानित

यूपीएससी की तैयारी सौरभ पांडेय भी कर रहा था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया. इसी बीच गत 30 मई 2022 को जब रिजल्ट आया तो सौरभ पांडेय ने कुमार सौरभ बनकर 357वां रैंक लाने की जानकारी दी. रिजल्ट आने के कारण गांव, मोहल्ले, मीडिया में भी सौरभ सुर्खियों में रहा. कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा सौरभ सम्मानित भी हुआ था.

sourabh upsc2021 22Scope News

परीक्षा परिणाम को लेकर सौरव पांडेय ने जारी किया ऑडियो

इस मामले की जानकारी को लेकर जब 22 स्कोप के संवाददाता ने बात की तो उन्होंने सारी बातों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने न्यूज चैनलों से अफवाहें हटाने की बात भी कही है. सौरव पांडेय ने चैनल के साथ एक ऑडियो भी शेयर किया है. जबकि सिविल सर्विस के मेंस परीक्षा परिणाम में दो सौरव हैं, जिसमें एक का रोल नं. 7912001 और दूसरे का रोल नं. 1514521 है.

रिजल्ट के बाद सौरव पांडेय ने ये कहा था

मामले का उजागर होने से पहले पांडू के सौरव पांडेय ने कहा कि मुझे परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई. इसकी बहुत ज्यादा खुशी है और 357वां रैंक लाने वाला मैं ही कुमार सौरव हूं. यह अफवाह फैलाया जा रहा है कि 357वां रैंक लाने वाला कुमार सौरव कोई और है. मैं मुख्यमंत्री से सम्मानित भी हो चुका हूं, और यूपीएससी क्वालिफाइड करने वाला कुमार सौरव मैं ही हूं, जिसका रोल नं. 7912001 है.

रिपोर्ट: शशि

यूपीएससी क्रैक

UPSC Civil Service Result 2021: JNU की छात्रा श्रुति शर्मा ने किया टॉप, UPSC में लड़कियों का दबदबा

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...