Dalsinghsarai- गले में फंदा लगा कर हाजत में खुदकुशी

Samastipur– दलसिंहसराय से पुलिस की हिरासत में एक युवक के द्वारा खुदकुशी करने की खबर है.

बतलाया जा रहा है कि ससुराल वालों की शिकायत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था.

युवक ने बीती रात आत्महत्या कर लिया.

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद निवासी मो. गुलाब के रूप में हुई है.

मृतक की शादी 4 वर्ष पूर्व दलसिंहसराय में हुई थी.

शादी के बाद से ही पति पत्नी में चल रहा था विवाद

शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था.

मामला न्यायालय में लंबित है. इसी बीच मो. गुलाब गुरुवार अपना ससुराल पहुंचा.

बतलाया जा रहा है कि वहां नोकझोंक के दौरान उसके साथ मारपीट की गयी थी.

ससुराल वालों ने 112 पर फोन कर शिकायत भी दर्ज करवायी थी.

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक को हिरासत में ले लिया था.

जहां बीती रात उसने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली.

आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक हृदयकांत दलसिंहसराय पहुंच मामले की छानबीन शुरु कर दी है.

थाने के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.  

थाने में आत्महत्या की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप है.

रिपोर्ट- सुनील

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...