Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर मेडल

भारत को मिला चौथा मेडल

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है. बिंदियारानी देवी ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग

के 55 किलो भारवर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया. इसी के साथ भारत को चौथा मेडल मिला.

बिंदियारानी ने स्नैच में 86 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 116 का स्कोर बनाया.

यानी कि उन्होंने कुल 202 किलो का स्कोर करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है.

पहली बार Commonwealth Games में बिंदियारानी देवी ने लिया हिस्सा

वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीतने पर बिंदियारानी देवी काफी खुश नजर आईं. उन्होंने कहा- मैं पहली बार कॉमनवेल्थ में खेली

और सिल्वर जीतकर बहुत खुश हूं. आज मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस थी.

हालांकि, मेरे हाथ से गोल्ड फिसल गया. जब मैं पोडियम पर थी, तब सेंटर में नहीं थी.

अगली बार ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करूंगी.

Commonwealth Games 2022 :वेटलिफ्टरों ने दिलाए चारों पदक

खास बात यह है कि कॉमनवेल्थ 2022 मे भारत को चारों पदक अब तक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं.

जहां टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने 49 किलो भारवर्ग में सोना जीता था.

वहीं संकेत महादेव और गुरुराजा पुजारी क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे.

ऐसा रहा है बिंदियारानी का सफर

मणिपुर की बिंदियारानी देवी भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में अपनी ट्रेनिंग करती हैं.

लेकिन कोरोना महामारी की वजह से जब इस केंद्र को बंद कर दिया गया, तो बिंदियारानी ने स्टार भारोत्तोलक

मीराबाई चानू की कोच रह चुकीं अनीता चानू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया.

साउथ एशियन गेम्स में मिला स्वर्ण पदक

बिंदियारानी देवी ने मलेशिया के पेनांग में आयोजित 2016 विश्व युवा चैम्पियनशिप में इंटरनेशनल डेब्यू किया और 10वें स्थान पर रही थीं.

23 साल की बिंदियारानी देवी साल 2019 में हुए साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया. साल 2019

में बिंदियारानी ने कॉमनवेल्थ चौम्पियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था.

वर्ल्ड चैम्पियनशिप में किया था कमाल

बिंदियारानी देवी ने पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन एंड जर्क में स्वर्ण पदक जीता था.

हालांकि वह स्नैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के चलते ओवरऑल स्टैंडिंग्स में चौथे स्थान पर रही थी.

बिंदिया ने स्नैच में 84 और क्लीन एंड जर्क में 114 किलो वजन उठाया जिसके चलते उनका कुल वजन 198 रहा.

क्लीन एंड जर्क में बिंदियारानी से ज्यादा वजन किसी और लिफ्टर ने नहीं उठाया था और उन्हें उसमें गोल्ड मिला था.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...