झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

रांची : झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से

मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह और

महागामा की विधायिका दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय

प्रतिनिधि मंडल विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय में मुलाकात की.

पेट्रोल पम्पों को सरकारी विभागों से बकाया राशि की नहीं हो रहा नियमित भुगतान

ज्ञापन में मुख्य रूप से उनसे मांग की गई कि पेट्रोल पम्पों की

सरकारी विभागों में बकाया राशि की भुगतान नियमित रूप से नहीं हो रहा है.

जिसके कारण बहुत ज्यादा राशि बकाया हो गया है.

उसकी भुगतान यथा सिघ्र करवाया जाए, ताकि पेट्रोल पंप व्यवसायी सुचारू रूप से अपना व्यवसाय चला सके.

ज्यादा वैट होने के कारण डीजल की बिक्री में आयी गिरावट

साथ ही उन्हें बताया डीजल पर वैट दर अन्य पड़ोसी राज्यों से अधिक होने के कारण झारखंड में डीजल की बिक्री में गिरावट हो रही है. जिस कारण झारखंड सरकार को राजस्व की क्षति भी हो रही है. डीजल पर वैट दर 22 फीसदी से घटा कर 17 फीसदी करने का आग्रह किया. जिससे डीजल की बिक्री बढ़ेगी ही नहीं विगत वर्षाें की अपेक्षा ग्रोथ भी करेगी. जिससे सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा.

मंत्री आलमगीर आलम ने भी सीएम से किया आग्रह

वहां मौजूद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी मुख्यमंत्री को खासकर झारखंड के बार्डर में स्थित पम्पों की व्यथा बताते हुए इस पर विचार करने का आग्रह किया. अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी आग्रह किया कि आम जनता एवं व्यवसाइयों की हित को ध्यान में रख कर सकारात्मक निर्णय ले. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया. प्रतिनिधि मंडल में शामिल झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार और एससीपीडीए के उपाध्यक्ष कमलेश सिंह मौजूद रहे.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...